( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )
धार जिले में आरक्षक पर 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा. इसपर संज्ञान लेते हुए लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है. आइए आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.
एनटीवी टाइम न्यूज धार/भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार जिले में एक पुलिस आरक्षक (Police Constable) पर 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप सामने आया है. शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त इंदौर इकाई ने इस मामले में कार्रवाई की है. महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई ने यह कार्रवाई की.
मामला सरदारपुर थाना क्षेत्र के रिंगनोद पुलिस चौकी का है. आवेदक कमल भूरिया ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि उसके गांव में लड़की भगाने के मामले में पंचायत और कोर्ट में समझौता हो चुका था. लेकिन, इसके बावजूद चौकी पर पदस्थ आरक्षक अशोक मौर्य ने उससे कहा कि थाने की कार्रवाई बाकी है और जेल भेजने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की.
आरोप है कि आरक्षक ने दबाव बनाकर आवेदक से मौके पर ही 20 हजार रुपये वसूल लिए और उसकी गाड़ी व मोबाइल भी रख लिया. बाकी 30 हजार रुपये न देने पर गाड़ी और मोबाइल लौटाने से इनकार कर दिया.
शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई. इसके बाद आरोपी आरक्षक अशोक मौर्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है.
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More