( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )
नंदिनी ठाकुर की हत्या के बाद उसके ससुर ने उस पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि वह देह व्यापार करती थी। साथ ही कई लोगों से उसके संबंध थे। यही नहीं, उसने एक टीआई से भी रुपए वसूले थे।
एनटीवी टाइम न्यूज ग्वालियर/नंदिनी ठाकुर उर्फ नंदिनी केवट की हत्या उसके पति अरविंद ठाकुर ने कर दी थी। उसके मायके के लोगों ने अंतिम संस्कार किया है। वहीं, अब नंदिनी के ससुर ने मीडिया से बातचीत में कई खुलासे किए हैं। अरविंद की पहली पत्नी अब भी गांव में रहती है। उसके बच्चे डबरा में रहकर पढ़ाई करते हैं। वहीं, अरविंद ग्वालियर में रहता था। नंदिनी के ससुर और अरविंद के पिता ने उस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह देह व्यापार भी करती थी।
अरविंद के पिता राजेंद्र परिहार ने कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार दोनों ने 2023 में शादी कर ली थी। इसके बाद ग्वालियर में एक फ्लैट लेकर रहते थे। वहीं, नंदिनी एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। इस दौरान अरविंद को पता चला कि नंदिनी को कोई भी लड़का इंस्टाग्राम पर हाय कर देता था तो वह उससे बात करने लग जाती थी। ससुर ने यहां तक आरोप लगाए हैं कि वह उनके साथ चली भी जाती थी। साथ ही एक रात के लिए 5-10 हजार रुपए चार्ज करती थी। यह बात अरविंद को पता चल गया था।
यही नहीं, नंदिनी ने ग्वालियर में एक टीआई को भी फंसाया था। उसके बाद टीआई पर फर्जी केस कराया था। बाद में राजीनामा लिखकर उससे पैसे ऐंठे थे। ससुरा राजेंद्र परिहार ने कहा कि ग्वालियर का हर थाना इस बात को जानता था। ससुर ने यह भी दावा किया कि उस राजीनामे की कॉपी मेरे पास है।
वहीं, अरविंद ने भी अपनी शिकायत में इस बात का जिक्र किया था, नंदिनी के लिए वह पांचवां है। हमसे पहले कई लोगों से संबंध रहे हैं। यही नहीं, अरविंद के पिता का कहना है कि उसके कई बॉयफ्रेंड थे। जिस दिन हत्या हुई, उस दिन भी उसके साथ दो लड़के थे।
नंदिनी की पहली शादी गोटीराम केवट से हुई थी। उससे एक बच्चा भी है। अरविंद के पिता आरोप लगाते हैं कि बच्चे के जन्म के बाद वह अस्पताल से चली गई थी। उसने अपने पति पर मारपीट और देह व्यापार कराने का आरोप लगाया था। इसके लिए ससुर एक अखबार की कटिंग भी मीडिया में दिखाया है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि अरविंद से उसने एक एंबुलेंस अपने नाम लिखवा ली थी। इसके बाद दिल्ली चली गई थी। कुछ गुंडों से भी उसके संबंध थे। उन्हीं के साथ मिलकर इनलोगों ने अरविंद को मल खिलाया था।
गौरतलब है कि नंदिनी के मायके वाले उसके बच्चे को ले गए हैं। वे तमाम आरोपों को खारिज कर रहे हैं। साथ ही अरविंद पर ही मारपीट का आरोप लगाया है। उनलोगों ने कहा कि अरविंद ने उसे घर से निकाल दिया था।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More