विदिशा : झोलाछाप डॉक्टर का ‘जानलेवा इलाज’ 6 महीने के मासूम की मौत, अब हरकत में आई पुलिस

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा दी गई expired medicine से 6 महीने के बच्चे की मौत हो गई. सिरोंज के “दिल्ली क्लिनिक” में illegal medical practice और लापरवाही का मामला सामने आने के बाद क्लिनिक सील कर दिया गया है. पुलिस ने medical negligence case दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एनटीवी टाइम न्यूज विदिशा/ मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की सिरोंज तहसील में ‘जानलेवा इलाज’ का मामला सामने आया है. यहां एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने 6 महीने के मासूम की जान ले ली. झोलाछाप डॉक्टर ने बच्चे के एक्सपायरी दवा दी, जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई. कुछ दिन पहले ही जहरीली कफ सीरप ने मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा बच्चों की जान ली थी. अब ये झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है.

झोलाछाप डॉक्टर का इलाज बना खतरा

दरअसल, सिरोंज में स्थित “दिल्ली क्लिनिक” पर बच्चे का इलाज चल रहा था. यह क्लिनिक होम्योपैथी के नाम पर रजिस्टर्ड बताया गया है, लेकिन जांच में पता चला कि यहां एलोपैथिक दवाओं का भी अवैध इस्तेमाल किया जा रहा था. इलाज के दौरान मासूम को एक्सपायरी सिरप दिया गया, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई.

परिजन बोले- दवा देने के बाद बिगड़ी तबीयत

परिजन ने आरोप लगाया कि क्लिनिक में बच्चे को जो सिरप दिया गया, वह एक्सपायरी डेट का था. दवा देने के कुछ देर बाद ही बच्चे की तबीयत तेजी से खराब होने लगी, लेकिन क्लिनिक में कोई उचित व्यवस्था या आपातकालीन सुविधा नहीं थी. इसी लापरवाही के बीच बच्चे की स्थिति गंभीर हो गई.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

हताश परिजन बच्चे को तुरंत सिरोंज शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद साफ कहा कि बच्चा मृत अवस्था में लाया गया था. शासकीय अस्पताल के डॉ. नीरज पंथी ने बताया कि बच्चा मृत अवस्था में लाया गया था.

स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक किया सील

घटना सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची. जांच के बाद “दिल्ली क्लिनिक” को तुरंत सील कर दिया गया. क्लिनिक संचालक को नोटिस जारी करते हुए पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. विभाग यह भी देख रहा है कि पिछले दिनों में कितने मरीज यहां अवैध इलाज का शिकार बने होंगे.

पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू

पुलिस ने मेडिकल एक्ट के उल्लंघन और लापरवाही के आधार पर क्लिनिक संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. थाना प्रभारी सिरोंज विमलेश राय ने कहा कि क्लिनिक संचालक पर प्रकरण दर्ज किया गया है. जांच जारी है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

2 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

3 hours ago