( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )
एनटीवी टाइम न्यूज बिजनौर/उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक बड़े व्यापारी परिवार के घर में काम करने वाली महिला ने एक बेहद अमानवीय और घिनौनी हरकत की है। उसने रसोई में रखे बर्तनों पर पेशाब छिड़क दिया। यह पूरी करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह महिला पिछले दस सालों से इस प्रतिष्ठित परिवार के घर पर काम कर रही थी। इतने लंबे समय तक काम करने की वजह से परिवार को उस पर पूरा भरोसा था। हालांकि, घर की महिला सदस्य को कुछ समय से उसका व्यवहार अजीब लग रहा था लेकिन कोई सबूत न होने के कारण वह कुछ कह नहीं पा रही थीं।
जब महिला दोपहर में काम करने आई तो वह हमेशा की तरह बर्तन धोने लगी। इसी दौरान कैमरे में जो हुआ उसे देखकर परिवार के लोग दंग रह गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला ने पहले एक गिलास में पेशाब किया और फिर उसी पेशाब को रसोई में रखे बर्तनों पर छिड़क दिया। यह देखकर घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना देने का फैसला किया।
इस घटना का वीडियो घर के एक सदस्य ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। शाम को जब महिला दोबारा काम पर आई तो परिवार ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला को थाने लाकर पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला ने अपनी गलती मान ली है लेकिन उसने यह क्यों किया इसका कोई साफ कारण नहीं बताया।
चूंकि पीड़ित परिवार ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है इसलिए पुलिस ने केवल शांति भंग करने के आरोप में महिला का चालान किया है। पुलिस का कहना है कि अगर परिवार लिखित शिकायत दर्ज कराता है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई:सपनों के शहर मुंबई के पवई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाला…
राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे: CJP प्रदर्शन के घायल कार्यकर्ता…
नई दिल्ली (Current News):देश की राजधानी दिल्ली में स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) से…
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में बंपर कमाई करने वाले निवेशकों के लिए…
नई दिल्ली: 22 अगस्त का दिन भारतीय और वैश्विक इतिहास में एक बेहद महत्वपूर्ण स्थान…
जयपुर: जयपुर के एक स्थानीय स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे नागरिक सुरक्षा मंच (CJP) के…