शहर में लचर यातायात व्यवस्था के चलते ट्रक चालक ने गौ माता को कुचला, नागरिकों में आक्रोश

शहर में लचर यातायात व्यवस्था के चलते ट्रक चालक ने गौ माता को कुचला, नागरिकों में आक्रोश

पत्थलगांव । पत्थलगांव शहर में यातायात की लचर व्यवस्था के कारण आज दोपहर एक ट्रक चालक ने गौ माता को बेरहमी से कुचल दिया। आसपास के लोगों ने लापरवाह ट्रक चालक को दबोच भी लिया लेकिन ट्रैफिक पुलिस की टीम के पहुंचने पर भी वह अपनी वाहन लेकर फरार हो गया। हालांकि आसपास के लोगों ने गौ माता को कुचलने वाली ट्रक का नंबर सीजी 04 एन आर 5094 पुलिस को सौंप दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस लापरवाह चालक के विरुद्ध क्या कार्रवाई करती है। एक ओर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह गौ माता को तस्करों के चंगुल से बचाने हेतु रात दिन जुटे हुए है वहीं पत्थलगांव शहर में यातायात की बदहाल व्यवस्था से गौ माता की जान पर बन आई है।

परन्तु यहां यातायात व्यवस्था का आलम कुछ ऐसा है कि बेपरवाह ढंग से वाहन चला रहे चालकों की वजह से पूरी तरह से व्यवस्था चरमराई हुई है। जिसमें ट्रक चालक,बस चालक,मोडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहन चालक,नाबालिग दोपहिया चालक सहित अन्य शामिल हैं। वहीं सड़कों में वाहनों की लंबी लाइनें लगनी आम बात हो चुकी है।

ज्ञातव्य हो कि बीते कुछ दिनों पूर्व अंबिकापुर मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक और बाइक चालक के बीच भारी भिड़ंत हो गई थी। जिससे युवक की दोपहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए। जिसके बाद युवक बुरी कदर घायल होने पर शरीर से रक्तस्राव होने लगा। गनीमत यह रही कि तत्काल पास ही के एक दुकान संचालक ने अपनी चारपहिया वाहन में युवक को सिविल अस्पताल भर्ती कराया।

इसी तरह दूसरा ताजा उदाहरण आज बुधवार की दोपहर का है। जहां अंबिकापुर मार्ग में मोतीचंद खूंटे की गाय पर ट्रक क्रमांक के चालक द्वारा ट्रक चढ़ा दिए जाने से गाय का पैर टूट गया। गनीमत रही कि मोहल्लेवासियों द्वारा चालक को जोरदार आवाज देने पर उसने ब्रेक लगा दिया, अन्यथा ट्रक द्वारा गाय को मौत के घाट उतार दिया जाता। गाय मालिक को दुर्घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने पशु चिकित्सालय के डॉक्टर आर एल भगत को बुलाकर इलाज कराया।

उक्त दुर्घटना के बाद लोगों का कहना था कि सड़कों किनारे होर्डिंग लगे होने एवं कई घंटों तक सड़क ऊपर ट्रक लगाकर सामानों की लोडिंग अनलोडिंग कराई जाती है जिससे आवागमन अवरुद्ध होता है और इस तरह की दुर्घटना समय समय पर घटित होती रहती है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करने से किस प्रकार कतराने लगे है। और एक बड़ी दुर्घटना की संभावना शहर में बनी हुई है। लोगों की माने तो बाइक सवार युवक भी हाईस्पीड में दोपहिया वाहनों से कट मारते हुए दिखाई देते है। इन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाना एवं यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित बनाना अतिआवश्यक हो चुका है।

बेपरवाह चालकों को पुलिस की कार्यवाही का खौफ बिल्कुल नहीं?

विदित हो कि शहर के अंबिकापुर, जशपुर, एवम रायगढ़ जाने वाले मार्ग पर राहगीरों का चलना दूभर हो चुका है। कई मर्तबा प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच बैठक कर शहर में बदहाल यातायात को लेकर चर्चा भी करी जा चुकी है। जिसके बाद अधिकारियों ने शहर की सड़कों किनारे घंटों भर वाहनों को खड़ी कर लोडिंग अनलोडिंग की समय सीमा तय कर व्यवस्था सुधार हेतु अन्य दिशा निर्देश दिए थे। जिसके बाद अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।

ntvtime

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

6 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

11 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago