Categories: देश

शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रही बालाघाट की चार आदिवासी लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म

  • नाबालिग सहित सात आरोपी गिरफ्तार हट्टा थाना क्षेत्र के जंगल में आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम.

बालाघाट जिले में आदिवासी समाज की तीन नाबालिग और एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के तीन घंटे के भीतर ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक नाबालिग है. दरअसल, यह पूरी घटना 23 अप्रैल की रात लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच की बताई जा रही है. नाबालिग आदिवासी लड़कियां और युवती, विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर जा रही थीं. इस दौरान ही हट्टा थाना क्षेत्र के जंगल में आरोपियों सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

लड़कियों ने डर की वजह से परिजनों को नहीं दी मामले की जानकारी

लड़कियों ने डर के कारण अपने परिजनों को मामले की जानकारी नहीं दी. अगले दिन गांव के कुछ लोगों को पता चला कि लड़कियों के साथ गैंगरेप हुआ है. जिस पर आदिवासी समाज की बैठक बुलाई और मामले की शिकायत थाने में करने का फैसला किया गया. जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी नगेन्द्र सिंह, हट्टा थाना पहुंचे और मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. इसी बीच पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई. पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए मामले में सभी सात आरोपियो को धर दबोचा.

पुलिस अधीक्षक ने कहा, रोपियों को कठोरतम सजा दिलाएंगे

पुलिस अधीक्षक नगेन्द्र सिंह ने कहा चूंकि घटना, नक्सल प्रभावित ग्राम से संबंधित है. इस पूरे प्रकरण में हम प्रयास करेंगे कि तीन से चार माह में आरोपियों को कठोरतम सजा दिलाई जाए.

बताया जाता है कि नाबालिग लड़कियां और युवती एक विवाह समारोह के बाद घर लौट रही थीं. रात लगभग 2 बजे एक लड़के के साथ, लड़कियां अपने घर लौट रही थी. तभी रास्ते में दो मोटरसाइकिल पर 7 लड़के आए. जिन्होंने लड़कियों के साथ जा रहे लड़के को डरा-धमकाकर भगा दिया तथा लड़कियों के सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लोकेश मात्रे(22), लालचंद खरे(28), अज्जु बगडते(21), राजेन्द्र कावरे(20), अजेन्द्र बाहे, मानिराम बाहे और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

5 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

6 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

10 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

10 hours ago