Categories: Uncategorized

शाहपुरा पशु चिकित्सालय में डॉक्टर की अनुपस्थिति पर उठे सवाल, नागरिकों ने की कार्रवाई की मांग

पशु चिकित्सा विभाग डिंडोरी के अंतर्गत संचालित पशु चिकित्सालय शाहपुरा में पदस्थ वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन डॉ. नवल सिंह कुलस्ते की लगातार अनुपस्थिति को लेकर नगरवासियों में नाराजगी देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 फरवरी 2026 को दोपहर 2:58 बजे भी डॉ. कुलस्ते अस्पताल में अनुपस्थित पाए गए। नागरिकों का आरोप है कि डॉक्टर अक्सर ड्यूटी समय में अस्पताल में उपस्थित नहीं रहते, जिससे पशुपालकों को उपचार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस संबंध में जब अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अनुराधा पटेल (VEO) से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि डॉ. कुलस्ते सुबह ड्यूटी पर आए थे, लेकिन वर्तमान में कार्यालय में मौजूद नहीं हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डॉ. कुलस्ते छुट्टी पर नहीं हैं, और यदि छुट्टी लेते हैं तो इसकी जानकारी उन्हें नहीं बल्कि डिप्टी सर को देते हैं।
बताया जा रहा है कि रास्ते में फोन पर संपर्क करने पर डॉ. कुलस्ते ने स्वयं को किसी रिश्तेदार के यहां “दशगात्र” कार्यक्रम में शामिल होना बताया। वहीं अस्पताल में मौजूद स्टाफ द्वारा भी यह पुष्टि की गई कि डॉक्टर सुबह आए थे, लेकिन उसके बाद कहां गए इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
मामले में जब डिप्टी डायरेक्टर, डिंडोरी से दूरभाष पर चर्चा की गई, तो आरोप है कि उन्होंने डॉक्टर के पक्ष में बात करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और शिकायतकर्ताओं को “जिससे कहना हो कह दो” जैसी बात कही। इस व्यवहार को लेकर भी नागरिकों में आक्रोश है।
नगरवासियों का कहना है कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ की अनुपस्थिति पर स्पष्ट जवाब देने के बजाय पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाना जांच का विषय है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि डॉ. नवल सिंह कुलस्ते की ड्यूटी रिकॉर्ड की जांच कर कदाचरण का मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो।
अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या कदम उठाता है।

डिंडोरी से लीलाराम साहू कि रिपोर्ट

leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

2 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

3 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

4 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

7 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

8 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

8 hours ago