शिवपुरी : एसपी ऑफिस के बाहर दलित परिवार का अघोषित धरना, धरने के दौरान बनाकर खाया खाना.

शिवपुरी: एक दलित परिवार ने अपने गांव के एक शख्स पर जबरन उसका पुस्तैनी मकान हड़पने के प्रयास करने का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस पर अघोषित धरना दिया. परिवार ने एसपी कार्यालय के सामने ही खाना बनाकर भी खाया. मामला जब वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच करवा कर इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी.

परिवार का आरोप है कि पड़ोसी विनोद धाकड़ उनके मकान को हड़पना चाहता है

जानकारी के अनुसार बैराड़ थानांतर्गत ग्राम झलवासा में राकेश जाटव और उसके स्वजनों का एक पुश्तैनी मकान है. उनके मकान के पास ही विनोद धाकड़ नाम के शख्स का भी मकान है. राकेश व उसके परिजनों का आरोप है कि विनोद उनके मकान को हड़पना चाहता है और इसके लिए उन पर दबाव बना रहा है जबकि वह अपना मकान उन्हें नहीं देना चाहते हैं.

परिवार का आरोप है कि इसी बात को लेकर बुधवार की रात विनोद धाकड़, देवेश धाकड़ और कारू धाकड़ ने उनके साथ मारपीट की. जब वह शिकायत दर्ज कराने बैराड़ थाने पहुंचे तो वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई. उन्हें थाने से भगा दिया गया. जिसकी वजह से वे सुबह से एसपी आफिस पर आकर बैठे हैं. परिवार ने एसपी ऑफिस के सामने अघोषित रूप से छह घंटे से अधिक समय तक धरना दिया. इस दौरान उन्होंने खाना बनाया और खाया.

एएसपी संजीव मुले ने कहा, परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी

परिवार का कहना था कि जब तक एसपी खुद आकर उनकी सुनवाई नहीं करेंगे वे यहां से नहीं उठेंगे. हालांकि बाद में अधिकारियों की समझाइश के बाद परिवार वापस लौट गया. शिवपुरी एएसपी संजीव मुले ने कहा, “पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है. हम मामले की जांच करा रहे हैं. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.”

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

1 hour ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

2 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

3 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

6 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

7 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

7 hours ago