एनटीवी टाइम न्यूज सतना/ जिला सतना से बवाल का जबरदस्त मामला सामने आय़ा है। एक ASI को उसकी बीवी ने सरेआम चप्पलों से पीट दिया। इस पिटाई से जिला अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। दरअसल पत्नी ने एएसआई पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया और देखते ही आगबबूला हो गई। आव देखा न ताव चप्पलों से बरसात कर दी। देखने वालों का भी हूजूम उमड़ गया। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ये घमासान किस बात को लेकर हो गया।
जानकारी के मुताबिक एएसआई पुलिस लाइन में पदस्थ है, पत्नी का आरोप लगाया है कि पति पिछले छह महीने से न तो घर आ रहा है, न ही खर्चा दे रहा है एएसआई रामायण एक महिला और उसकी रिश्तेदार के साथ जिला अस्पताल में थे, इसी दौरान पत्नी वहां पहुंच गईं। महिला के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसने चप्पल खोलकर ASI पति की पिटाई शुरु कर दी।इस हंगामे के दौरान चौकी में मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी भी कुछ नहीं कर पाए।
जब काफी देर तक घमासान होता रहा तो लोगों ने मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों को समझाइश देकर सतना कोतवाली थाने भेजा। एएसआई के बेटे का कहना है कि वो मां के साथ बाजार आया था, लेकिन इसी दौरान स्टेशन रोड पर उसने पिता को कार में एक महिला और बच्चे के साथ जाते हुए देखा। लिहाजा टीआइ ने इसे घरेलू विवाद बताया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More