Categories: बॉलीवुड

सनी लियोन के मेकअप आर्टिस्ट की बाथरूम में मौत, शूटिंग से पहले हादसा

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के मेकअप आर्टिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसका शव भोपाल के होटल के बाथरूम में मिला.

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक निजी होटल में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. यह शख्स होटल के कमरे के बाथरूम में पड़ा मिला. जब स्टाफ ने देखा तो उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. बताया जा रहा है यह शख्स एक्ट्रेस सनी लियोनी का मेकअप आर्टिस्ट है. जो किसी फिल्म के लिए भोपाल में लोकेशन देखने के लिए आया था.

भोपाल के होटल में मिला शव

दरअसल, भोपाल में एमपी नगर के एक निजी होटल के एक कमरे में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला. आने वाले दिनों में भोपाल और भोपाल के आस-पास फिल्म एक्टर्स सनी लियोन की फिल्म की शूटिंग के लिए टीम के साथ यहां आया हुआ था. जहां बीती देर रात वह होटल के रूम के बाथरूम में अपने साथियों को बेहोशी की हालत में मिला. लोग जब उसे लेकर अस्पताल में पहुंचे, तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.

सनी लियोन के मेकअप आर्टिस्ट की मौत

इस पूरे मामले में एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि “बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सनी लियोन की फिल्म की शूटिंग होनी थी. जिसके लिए पूरी टीम राजधानी आई हुई थी. मेकअप आर्टिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. पुलिस जांच में मृतक की पहचान सलीम के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि सलीम एक अन्य सदस्य के साथ होटल में ठहरा हुआ था. जहां से उसका शव बरामद हुआ है.

सलीम के साथ आए व्यक्ति ने बताया कि उसने देर रात बाथरूम में सलीम का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. एमपी नगर पुलिस को शक है कि सलीम की मौत साइलेंट अटैक से हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सलीम की मौत की वजह सामने आएगी.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

2 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

3 hours ago