सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

अमझेर – जितेंद्र चौहान

सरदारपुर की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मैं चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर उप सरपंच अर्जुन मोहनिया ने सरपंच प्रति निधि पर भ्रष्टाचार की धांधली के आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य हेतु निर्माण एवं विकास समिति गठित है। परंतु निर्माण के संबंध में समिति के सदस्य को कोई जानकारी नहीं है। साथ ही आज तक समिति की बैठक नहीं ली गई। समस्त निर्माण कार्य सरपंच पति शिवम मकवाना द्वारा कराए जा रहे हैं।

श्मशान घाट में लाखों का भ्रष्टाचार

मध्य प्रदेश शासन निर्देशानुसार श्मशान घाट का सौंदर्यकरण कार्य हेतु आदेश दिया गया था। सौंदर्य करण कार्य बिना सीमांकन व बिना योजना बनाए कराया जा रहा है। जबकि श्मशान में कई कार्य पूर्व में जन सहयोग से किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां लाखों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है।

36 लाख के सीसी रोड़ से कुछ दिनों में उड़ने लगी धूल

वर्तमान में 36 लाख रुपए की लागत से तीन हिस्सों में बस स्टैंड से अस्पताल तक सीसी रोड का निर्माण किया गया। निर्माण के कुछ ही दिनों में मार्ग स्वयं भ्रष्टाचार की कहानी बयां कर रहा है। यहां लोगों द्वारा सीसी रोड निर्माण में उपयोग की गई गिट्टी,सीमेंट और रेती की गणना की जा रही है। साथ ही नगर के कई निर्माण कार्य केवल कागजों तक ही सीमित है। सिर्फ नाम के निर्माण कार्य है अगर जांच हुई तो निर्माण कार्यो की स्थिति के बारे में स्पष्ट होगा।

4 वर्षों में अभी तक कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है ग्राम पंचायत में सीसी रोड को बनाने के लिए पूर्व में बने रोड़ को डैमेज करने के लिए पोकलेन मशीन लगाकर डैमेज किया गया। सीसी रोड की चौड़ाई कम होने के बावजूद काफी हद तक रोड चौड़ाई में बनाया गया दोनों ही चीजएस्टीमेट में है ही नहीं सीसी रोड में माइक्रो फाइबर नामक कंपनी की सीमेंट लगाई गई है भ्रष्टाचार ही करना होता तो विकास का बीड़ा नहीं उठाते। और रही बात शमशान घाट के सीमांकन की तो वहां पूर्व सरपंच द्वारा बाउंड्री वॉल बना रखी है। तो सीमांकन कैसे होगा। समिति को हर बार बैठक के लिए बुलाया जाता है परंतु पंचगण उपस्थिति दर्ज नहीं करते है-सरपंच प्रतिनिधि शिवम मकवाना

ग्राम पंचायत में शुरू से ही भ्रष्टाचार हो रहा है किसी भी निर्माण कार्य की ग्राम पंचायत के पंचो को जानकारी नहीं है। सरपंच पती अपनी मर्जी से कार्य कर रहे हैं साथ ही नगर में कई ऐसे निर्माण कार्य है। जहां खुला भ्रष्टाचार हो रहा है इसीलिए आज जनसुनवाई में कलेक्टर साहब को ज्ञापन दिया गया- उप सरपंच अर्जुन सिंह मोहनिया

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

35 minutes ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

3 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

4 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

4 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

4 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

5 hours ago