सागर : पुलिस की गाड़ी और कंटेनर की जोरदार टक्कर, मुरैना बम स्क्वॉड के 4 जवानों की मौत, एक गंभीर

सागर में पुलिस की गाड़ी और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई है.

एनटीवी टाइम न्यूज सागर/ मध्य प्रदेश के सागर जिले में आज बुधवार की तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुरैना बम डिस्पोजल एवं डॉग स्क्वॉड के चार जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है. यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बांदरी और मालथौन के बीच सुबह लगभग चार बजे हुआ.

थाना प्रभारी समेर जगत के अनुसार मुरैना से ड्यूटी पर जा रहे जवानों का पुलिस वाहन एक तेज रफ्तार कंटेनर से जोरदार टक्कर में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि चार जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम राहत-बचाव कार्य के लिए तुरंत मौके पर पहुंची.

मृतकों में आरक्षक प्रधुमन दीक्षित, आरक्षक अमन कौरव, चालक परमलाल तोमर और डॉग मास्टर विनोद शर्मा है. तीनों आरक्षक मुरैना के रहने वाले हैं, जबकि डॉग मास्टर विनोद भिंड निवासी हैं.हादसे में गंभीर रूप से घायल आरक्षक राजीव चौहान को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल के बंसल अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

स्क्वॉड का डॉग सुरक्षित, जांच जारी

हादसे के दौरान वाहन में मौजूद डॉग स्क्वॉड का डॉग पूरी तरह सुरक्षित रहा. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोने की आशंका सामने आई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है.घटनास्थल पर वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. शहीद जवानों के पार्थिव शरीरों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

8 minutes ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

1 hour ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

1 hour ago

Tamil Nadu Govt Gold Ring Order: तमिलनाडु सरकार ने दिया 1.28 लाख सोने की अंगूठियों का ऑर्डर, जून से जन्मे बच्चों को मिलेगी

चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…

2 hours ago