सागर में पुलिस का बेरहम चेहरा, बीच बाजार में दो युवकों पर टूट पड़े 5 पुलिसकर्मी, डंडों से की पिटाई

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मोतीनगर के इतवारी टोरी इलाके में पुलिस ने दो युवकों को पकड़कर बीच सड़क पर जमकर पिटाई की. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एनटीवी टाइम न्यूज सागर/सागर में कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली पुलिस पर ही बेरहमी के गंभीर आरोप लग रहे हैं. दरअसल, सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिसकर्मियों ने दो युवकों को सरेआम बीच बाजार बेरहमी से पीटा. आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों ने युवकों को घेरकर न केवल धक्का-मुक्की की, बल्कि प्लास्टिक के पाइप और डंडों से सिर झुकवाकर लगातार मारपीट की. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.

दो युवकों को पुलिस ने बीच सड़क पर पीटा

जानकारी के अनुसार, मामला अवैध शराब बिक्री से जुड़ा बताया जा रहा है. मोतीनगर थाना पुलिस ने इतवारी टोरी इलाके में कार्रवाई की. इस दौरान दो युवकों को पकड़कर बीच सड़क पर ही पीट दिया गया. सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कई पुलिसकर्मी मिलकर युवकों पर लगातार डंडे बरसा रहे हैं. इस दौरान आसपास खड़े लोग दहशत में तमाशबीन बने रहे.

पीड़ित युवक ने हेल्पलाइन नंबर 181 पर दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित युवक ने इस घटना की शिकायत राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 181 पर दर्ज कराई है. उसका कहना है कि बिना किसी ठोस कारण पुलिस ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी कानून की सीमाएं लांघकर खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं.

उच्चस्तरीय जांच की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक रंग भी ले सकता है. सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस पर है, तो उन्हीं के द्वारा इस तरह की मारपीट और बर्बरता क्यों की जा रही है? कई लोगों ने इस घटना को ‘खाकी का खौफ’ बताते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि मामले की प्राथमिक जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गई है और जल्द ही इसकी जांच कराई जाएगी.

पुलिस की कार्यप्रणाली पर फिर उठे सवाल

यह पहली बार नहीं है जब सागर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हों. इससे पहले भी शहर में आरोप लगते रहे हैं कि कार्रवाई के नाम पर पुलिसकर्मी अक्सर हद से आगे बढ़ जाते हैं. ताजा मामला एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या पुलिस वाकई कानून व्यवस्था कायम कर रही है या फिर कानून अपने हाथों में ले रही है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

6 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

6 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

11 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

11 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago