Categories: देश

सात समंदर पार फ्लाइट में गूंजा हनुमान चालीसा तो सारा डर हुआ छू-मंतर

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि किसी काम को करने से पहले हनुमान जी को याद करेंगे तो सारी विपदाएं दूर रहेंगी.

छतरपुर : बागेश्वर धाम के पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं. आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड व फिजी में वह कथा सुनाने गए हैं. वह सनातन धर्म का प्रचार भी कर रहे हैं. फिजी में बाबा बागेश्वर एक स्थान से दूसरे स्थान पर फ्लाइट से अपनी टीम साथ यात्रा कर रहे हैं. ऐसे में जब फ्लाइट में वह चढ़े और सीट पर बैठे तो लोगो के चेहरे पर विभिन्न प्रकार की आशंकाएं दिख रही थीं. जाहिर है, अहमदाबाद में प्लेन क्रेश का डर सबके जेहन में था. इसे देखते हुए बाबा बागेश्वर ने हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दिया.

प्लेन के सभी यात्री भी करने लगे हनुमान चालीसा का पाठ

देखते ही देखते फ्लाइट में सफर कर सभी यात्री बाबा बागेश्वर के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे. जैसे ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया तो यात्रियों के मन में उमड़ रही सारी आशंकाएं और डर दूर हो गया. फ्लाइट में हनुमान चालीसा का पाठ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि सारे यात्री ताली बजाकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं. हनुमान चालीसा का पाठ करने के दौरान पूरे प्लेन में भक्तिमय माहौल बन गया.

हनुमान चालीसा का पाठ शुरू होते ही निडर हुए यात्री
हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी कष्ट दूर होते हैं

हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी कष्ट दूर होते हैं

फ्लाइट में सभी यात्रियों ने गाया हनुमान चालीसा

इस दौरान बाबा बागेश्वर ने सभी यात्रियों के समझाया “हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी कष्ट दूर होते हैं.” इसके साथ ही सारी आपदा व विपदा भी टलती है. हम अगर हर किसी काम या यात्रा करने से पहले हनुमान जी महाराज का स्मरण करें तो निश्चित ही वह हमारी रक्षा करते हैं.” गौरतलब है कि पं.धीरेन्द्र शास्त्री 3 जून से 26 जून तक ऑस्ट्रेलिया, फिजी, न्यूजीलैंड की यात्रा पर हैं. वहां से लौटकर बाबा बागेश्वर यूके, ओमान, UAE की यात्रा पर भी जाएंगे.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

5 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

6 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

10 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

10 hours ago