Categories: Uncategorized

सीधी : इंजेक्शन लगते ही बुजुर्ग की हुई मौत, डॉक्टर क्लीनिक बंद कर हुआ फरार, परिजनों ने किया हंगामा

मध्य प्रदेश के सीधी जिला मुख्यालय में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब 60 वर्षीय रामलाल अगरिया की मौत डॉक्टर की क्लिनिक में ही हो गई। वह 20 दिन पहले हर्निया ऑपरेशन के बाद फॉलोअप के लिए आए थे, लेकिन चेकअप के दौरान एक दवा लगते ही उनकी हालत बिगड़ गई और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद डॉक्टर राजेश कोल ने आनन-फानन में शव को जिला अस्पताल भेज दिया और खुद क्लिनिक बंद कर फरार हो गए। रामलाल अगरिया, निवासी ग्राम छिउलहा, का 20 दिन पहले सीधी के लाइफ केयर अस्पताल में डॉक्टर राजेश कोल द्वारा हर्निया का ऑपरेशन किया गया था।

शनिवार शाम 5 बजे वह क्लिनिक में फॉलोअप के लिए पहुंचे। परिजनों के अनुसार, डॉक्टर ने जैसे ही उन्हें कोई दवा या इंजेक्शन दिया, उनकी हालत बिगड़ गई और तुरंत उनकी मौत हो गई। इस अप्रत्याशित मौत से परिवार आक्रोशित हो गए और जिला अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर दीपा रानी इसरानी ने कहा, “रामलाल अगरिया की मौत पहले ही हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल, डॉक्टर राजेश कोल की तलाश की जा रही है और परिजनों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और निजी क्लीनिकों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

4 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

4 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

5 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

9 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

9 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

9 hours ago