Categories: देश

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर पहुंच चुके हैं,पहलगाम का भी करेंगे दौरा

सीमा पार पर सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है. सभी जवान हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद आज 25 अप्रैल को सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर पहुंच चुके हैं. रक्षा अधिकारियों के अनुसार, सेना प्रमुख को 15 कोर प्रमुख और राष्ट्रीय राइफल्स के प्रमुखों सहित वरिष्ठ सैन्य कमांडरों द्वारा जानकारी दी जा रही है. जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आर्मी चीफ पहलगाम में जहां हमला हुआ था, वहां भी जाकर हालात का जायजा लेंगे.

बता दें, आतंकी संगठन टीआरएफ के आतंकियों ने मंगलवार को पहलगाम के बैसरन मैदान में पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें 25 भारतीय नागरिक और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. इससे पहले 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमलों में से एक था जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे. इस घटना से देश भर में आक्रोश फैल गया है और व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. वहीं, पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की जा रही है.

केंद्र की मोदी सरकार ने आतंकवादी हमले के बाद कई कूटनीतिक फैसले लिए, जिसमें अटारी-बाघा बॉर्डर को बंद करना, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) को निलंबित करना, उन्हें अपने देश लौटने के लिए 40 घंटे का समय देना और दोनों पक्षों के उच्चायोगों में अधिकारियों की संख्या कम करना शामिल है. इसके साथ-साथ भारत ने पहलगाम हमले के बाद 1960 में हस्ताक्षरित सिंधु जल संधि को भी रोक दिया.

इससे पहले मोदी सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें सभी दलों के नेता शामिल हुए. इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी विपक्षी दलों को केंद्र के फैसले के बारे में जानकारी दी. वहीं, बैठक में शामिल हुए सभी दलों के नेताओं ने एक सुर में कहा कि वे ऐसे हालात में देश की सरकार के साथ हैं. सरकार जो भी फैसला लेगी उसको पूरा समर्थन देंगे. वहीं, केंद्र ने सुरक्षा चूक की खामी को भी माना.

आज का दिन भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है, जिसमें कई बड़े फैसले लेने की संभावना जताई गई है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

4 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

5 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

6 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

9 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

10 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

10 hours ago