Categories: Uncategorized

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत 05 कि.मी. मैराथन रेस एवं सफाई कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमति वाहनी सिंह के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा अभियान दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19 सितम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जोगीटिकरिया तक 05 कि.मी. मैराथन रेस एवं पैदल चाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमति वाहनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. अमित वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री सतीश द्विवेदी एवं गणमान्य जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रेस में लगभग 350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें जिला पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी, गोपनीय सैनिक, ग्राम/नगर रक्षा समिति सदस्य एवं स्कूली छात्र-छात्राएँ सम्मिलित रहे। यह दौड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर अवंती बाई तिराहा, सुबखार नाका, चन्द्रविजय कॉलेज, मारुती एजेंसी तथा मिडवेट्रिट मार्ग से होते हुए जोगीटिकरिया पुल पर समाप्त हुई।

रेस उपरांत सभी प्रतिभागियों एवं अधिकारियों ने मिलकर जोगीटिकरिया घाट पर साफ-सफाई अभियान चलाया एवं स्वच्छता का संदेश दिया।

परिणाम
पुरुष वर्ग :
प्रथम – दौलत सिंह कुशराम
द्वितीय – विकेश कुमार नेताम
तृतीय – लक्ष्मण सिंह मरावी
चतुर्थ – जुगराज धुर्वे
पंचम – ऋतिक कुशराम

महिला वर्ग :
प्रथम – सेववती उईके
द्वितीय – कमलेश्वरी धुर्वे
तृतीय – अभिलाषा नंदा
चतुर्थ – अंबिका मार्को
पंचम – सुनीला धुर्वे

विजेताओं को कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा सील्ड एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

*गरिमामयी उपस्थिति:-*
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत, अवधराज बिलैया, प्रदेश अनुसूचित जनजाति संगठन महामंत्री श्री पंकज सिंह तेकाम, श्री सुधीर दत्त, श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष श्री आशीष वैश्य, पूर्व महामंत्री श्री जय सिंह मरावी, कोषाध्यक्ष श्री स्कन्द चौकसे, श्री महेश धूमकेती, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मो. अहमद खान, नेहरू युवा केन्द्र से आर.पी. कुशवाहा, थाना प्रभारी यातायात श्री सुभाष उईके, कोतवाली थाना प्रभारी श्री दुर्गा प्रसाद नगपुरे सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विभिन्न थानों के अधिकारी-कर्मचारी, एसएएफ, गोपनीय सैनिक, विशेष सहयोगी दस्ता, ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्य, छात्रावास अधीक्षक एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

6 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

11 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago