Categories: देश

सोनम का था राज कुशवाह से अफेयर, इसलिए कराई पति की हत्या! गाजीपुर में किया आत्मसमर्पण

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या में कथित रूप से उसकी पत्नी शामिल थी, जिसने भाड़े के हत्यारे बुलाए थे। मेघालय की पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि रातभर की छापेमारी के बाद तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। राजा (29) और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को सोहरा इलाके के नोंगरियात गांव में एक ‘होमस्टे’ से निकलने के कुछ घंटे बाद ही लापता हो गए थे। राजा का शव दो जून को गांव से 20 किलोमीटर दूर एक खाई में मिला था। एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया और दो अन्य आरोपियों को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इंदौर से पकड़ा।”

इसलिए किया मर्डर

इस पूरे में मामले में अब 17 दिन बाद अब जबरदस्त ट्विस्ट आया। सोनम जिंदा मिली, यूपी के गाजीपुर से पुलिस ने हिरासत में लिया, और खुलासे ने सभी को चौंका दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम का शादी से पहले राज कुशवाह नाम के युवक से अफेयर था, जिसके चलते उसने राजा की हत्या की योजना बनाई।

सोनम के पिता ये बोले…

सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने कहा, ‘‘मेरी बेटी का अपहरण कर लिया गया है और वह अब भी अपहरणकर्ताओं के चंगुल में है। मेघालय पुलिस मामले की ठीक से जांच नहीं कर रही है। वे शुरू से ही लापरवाह रहे हैं। मैं उनके लापता होने के दिन से ही सेना की तैनाती की मांग कर रहा हूं। अगर समय रहते ऐसा किया जाता तो वे सुरक्षित मिल जाते।”

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

22 minutes ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

42 minutes ago

Tamil Nadu Govt Gold Ring Order: तमिलनाडु सरकार ने दिया 1.28 लाख सोने की अंगूठियों का ऑर्डर, जून से जन्मे बच्चों को मिलेगी

चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…

1 hour ago

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…

4 hours ago