सोने की थाली और उसमें रिश्वत का पैसा! मध्य प्रदेश के इस जिले का मामला

  • Madhya Pradesh AAP: आम आदनी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने परिवहन विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. उन्होंने गरीब वाहन चालकों से अवैध वसूली का आरोप लगाया है.

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में अनोखा विरोध-प्रदर्शन किया. कार्यकर्ता सोने की थाली में नकली सोने-चांदी के बिस्किट और नकद रुपये लेकर पहुंचे. यह प्रतीकात्मक भेंट परिवहन विभाग को दी गई. आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि विभाग इसी तरह अवैध वसूली कर ऐशोआराम की जिंदगी जी रहा है. प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी हुई. जनसुनवाई में आए लोग भी यह दृश्य देखने जुट गए. बाद में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया.

ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में परिवहन विभाग को राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है. इसी कारण चेकपोस्टों पर गरीब वाहन चालकों से डंडे के दम पर अवैध वसूली की जाती है. आप 2013 से इस मुद्दे पर शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से विरोध कर रही है.

पार्टी की शिकायत पर हुआ था केस

पार्टी की शिकायत पर ही तत्कालीन कलेक्टर नंद कुमाराम और एसपी तरुण नायक के निर्देश पर नयागांव चेकपोस्ट पर छापा पड़ा था. वहां से अवैध वसूली में उपयोग हो रहे होलोग्राम युक्त स्टिकर जब्त किए गए थे. चेकपोस्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों पर केस भी दर्ज हुआ था.

मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

अब जानकारी मिली है कि पुलिस ने इस केस में क्लोजर रिपोर्ट लगाकर मामला बंद कर दिया है. इससे साफ होता है कि अवैध वसूली के तार कितनी ऊंचाई तक जुड़े हैं. इसी तरह भोपाल में परिवहन विभाग के हवलदार सौरभ शर्मा के यहां से करोड़ों रुपये की संपत्ति और सोना जब्त हुआ है. एक छोटे कर्मचारी के पास इतनी संपत्ति मिलने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़े अधिकारी और नेता कितनी अवैध संपत्ति के मालिक होंगे.

सौरभ शर्मा जैसा बताया केस

आप ने इसे सौरभ शर्मा केस बताया और कहा कि वह तो सिर्फ एक कठपुतली है. आप ने 8 जनवरी को पूरे प्रदेश में इस केस की सीबीआई, ईडी और न्यायिक जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे थे. चेतावनी दी थी कि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन होगा, लेकिन सरकार ने जांच नहीं कराई. उल्टा ग्वालियर में प्रदर्शन कर रहे 24 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर दिया.

आप प्रवक्ता इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि ज्ञापन में सौरभ शर्मा केस की निष्पक्ष जांच, जावद केस को दोबारा खोलने और ग्वालियर में दर्ज केस वापस लेने की मांग की गई है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

2 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

3 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

4 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

7 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

8 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

8 hours ago