Categories: देश

सोशल मीडिया पर दोस्ती, प्यार और फिर ऐसे बना हैवान…लिव-इन पार्टनर की ह’त्या कर झाड़ियों में फेंका शव

तेलंगाना लिव-इन पार्टनर की हत्या के केस में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या के बाद अब इस केस की परत दर परत खुल रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यहां एक महिला की हत्या का मामला सुलझा लिया है, जिसका शव एक सुनसान इलाके में ‘ट्रैवल बैग’ में मिला था। हत्या के आरोप में उसके लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार किया गया है।

साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि महिला (33) और आरोपी (30) (दोनों नेपाल के मूल निवासी) का परिचय सोशल मीडिया मंच के जरिए हुआ था और उनके बीच संबंध बन गए थे। चार जून को महिला का शव बाचुपल्ली क्षेत्र में झाड़ियों में एक बड़े ट्रैवल बैग में मिला और उसकी शुरुआत में पहचान नहीं हो पाई थी। इस संबंध में, बाचुपल्ली पुलिस थाने में हत्या का एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस उपायुक्त (बालानगर जोन) के सुरेश कुमार ने कहा कि आरोपियों का पता लगाने के लिए पांच विशेष दल गठित किये गए हैं।

पुलिस ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 5 जून की रात को यहां बौरामपेट से फास्ट फूड स्टॉल पर काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उसे बाचुपल्ली पुलिस थाने लाया गया और पूछताछ के बाद उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं।

पुलिस ने बताया कि महिला नेपाल में अपने परिवार को छोड़कर 15 अप्रैल को हैदराबाद आयी थी और वे दोनों (महिला और उसका लिव-इन पार्टनर) बोवरमपेट में किराये के कमरे में साथ रहने लगे। पुलिस के अनुसार, महिला की गर्भावस्था को लेकर 23 मई की सुबह दोनों के बीच बहस हुई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के अनुसार, वह अपना गर्भपात कराना चाहती थी, लेकिन वह (आरोपी) इसके खिलाफ था, जिसके बाद उनके बीच झगड़ा हुआ।

पुलिस के अनुसार गुस्से में आकर उसने नाइलॉन के धागे से महिला का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, फिर व्यक्ति महिला के शव को ट्रैवल बैग में डालकर और इसे अपने कंधों पर रखकर दो किलोमीटर से ज़्यादा दूर ले गया और बाचुपल्ली के एक सुनसान इलाके में फेंककर भाग गया। पुलिस के अनुसार, एक दुकान से सीसीटीवी फुटेज और अन्य खुफिया जानकारी का उपयोग करके पुलिस ने उसकी गतिविधियों का पता लगाया। पुलिस ने बताया कि इस साक्ष्य के आधार पर आरोपी का पता बोवरमपेट में लगाया गया और 5 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

6 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

11 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago