स्कूली और यात्री बसों की जांच में सामने आई लापरवाहियां, एक बस जब्त, ₹36,500 का शमन शुल्क वसूला

नरसिंहपुर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई —

स्कूली और यात्री बसों की जांच में सामने आई लापरवाहियां, एक बस जब्त, ₹36,500 का शमन शुल्क वसूला

NTV TIME NEWS
जबलपुर संभाग ब्यूरो चीफ विमल चौबे की रिपोर्ट

परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर जिले में स्कूली और यात्री बसों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की कमान जिला परिवहन अधिकारी श्री रवि बरेलिया के नेतृत्व में संभाली गई।

सोमवार, 27 अक्टूबर को परिवहन विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 24 स्कूली एवं यात्री बसों की जांच की। इस दौरान बसों में सुरक्षा मानकों की गहन पड़ताल की गई। जांच टीम ने विशेष रूप से अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन द्वार, परमिट, फिटनेस सर्टिफिकेट, पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों को परखा।

जांच के दौरान दो बसों में आपातकालीन द्वार के पास अवैध सीटें पाई गईं, जिसके चलते बस संचालकों पर अर्थदंड अधिरोपित किया गया। वहीं एक बस बिना परमिट संचालन और ओवरलोड पाए जाने पर जब्त कर ली गई।

इस अभियान के तहत विभाग ने कुल ₹36,500 का शमन शुल्क वसूला।
जिला परिवहन अधिकारी श्री बरेलिया ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी बस संचालक द्वारा सुरक्षा मानकों में लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या असुविधा से बचा जा सके।

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 minutes ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

17 minutes ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

29 minutes ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

40 minutes ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

2 hours ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

2 hours ago