स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उद्योगपति विनय सिंह ने जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल

स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उद्योगपति विनय सिंह ने जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल

एन टीवी टाइम
रामानन्द तिवारी
संत कबीर नगर

भारत के दमकते नक्षत्र स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मुख्य अतिथि विनय कुमार सिंह ने उन्हें याद करते हुए उनके उच्च आदर्शों पर चलने का आव्हान किया । इस अवसर पर नगरा बलिया में निर्बल,कमजोर,दिव्यांग , महिलाओं के खुले मन से करुणा और सेवा की भावना से एक हजार लोगों में ऊनी कम्बल वितरित किया। उद्योगपति विनय कुमार सिंह ने श्रेयस सारटेक्स इंडस्ट्रीज के तरफ से नगरा में किया कंबल वितरण। श्रेयस सारटेक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नगरा बलिया के तत्वाधान में भूतपूर्व ब्लॉक प्रमुख नगरा अनिल कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में आज नगरवासियों के बीच जरूरतमंद लोगों को ऊनी कम्बल वितरण किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के बेहद करीबी और विकास खंड के विकास के लिए निरंतर अपने जीवन के से पांच दशक जनसेवा को समर्पित करने वाले बाबू अनिल कुमार सिंह ने एमडी विनय कुमार सिंह को नगरा सहित गोरखपुर में उद्योग लगाने से लेकर जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं करते हुए अपने गुरु और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के आदर्शों पर चलने वाला जुझारू नेतृत्व का उद्यमी बताया। अपने अध्यक्षीय भाषण में अनिल कुमार सिंह ने कहा कि देश दुश्मन की गोलियों से कमजोर नहीं होता, जब लोगों के दिल टूट जाते हैं तब न केवल देश बल्कि व्यक्ति ,समाज और परिवार भी बिखर जाता है। आज के संक्रमणशील एवं विडंबनाओं से आक्रांत जटिल परिवेश में जब नैतिक मूल्यों का सर्वाधिक अवमूल्यन हो रहा है, ऐसे में आम आदमी समाज से टूट कर अजनबी एवं बेगाना होता जा रहा है,ऐसे दौर में जागरूक युवाओं से आगे आकर जनसेवा के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।इस अवसर पर नगरा ब्लॉक के श्रेयस परिवार के वरिष्ठ सहयोगी गण। इस अवसर पर सुरेश सारटेक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के जीएम दिनेश शुक्ला एवं आर जे के पांडे, कमलेश सिंह ,भगवान शर्मा ,सिकंदर कुशवाहा, अजय सिंह ,सफीक अहमद, खुद्दी पठान, डॉक्टर संजय सिंह लाल, बहादुर सिंह ,सुनील सिंह, शांतनु सिंह, संजय पांडेय, राजेश पांडे, रामजी सिंह, अजय सिंह बबलू आदि की गरिमामई उपस्थिति रही।

ntvtime

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

2 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

2 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

3 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

3 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

3 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

3 hours ago