हेलमेट धारण न करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध जीरो-टालरेंस आधारित प्रभावी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह द्वारा “राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह” में यातायात के नियमों का पालन न करने वालो एवं हेलमेट धारण न करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध जीरो-टालरेंस आधारित प्रभावी कार्यवाही किये जाने के लिये जिले के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को 18 जनवरी 2025 को पूरे दिन प्रमुख चौराहों, भीड-भाड एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के पास वाहन चैकिंग लगाये जाने की निर्देश दिये गये । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जग्गन्नाथ मरकाम द्वारा सभी थानों में थाना स्तर पर विभिन्न स्थानों पर वाहन चैकिंग लगाये जाने हेतु टीम गठित की गयी तथा सभी थाना प्रभारियों को स्वयं उपस्थित रहकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये ।
डिण्डौरी पुलिस द्वारा सडक दुर्घटनों तथा उनमें होने वाली जनहानियों में कमी लाये जाने के लिये वर्तमान में “परवाह” थीम के अंतर्गत 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक “राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह” मनाया जा रहा है । जिसमें यातायात के नियमों का पालन कराने के लिये लगातार जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है, वहीं नियमों का पालन न करने वालो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही है । जिसके अंतर्गत आज 18 जनवरी 2025 को डिण्डौरी में 248 हेलमेट धारण न करने वाले वाहन चालकों सहित कुल 303 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में चालानी कार्यवाही की गयी । डिण्डौरी पुलिस आम जनता से यातायात के नियमों का पालन कर स्वयं व दूसरो को सुरक्षित रखने की अपील करती है ।

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

2 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

2 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

3 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

3 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

3 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

3 hours ago