Categories: देश

1-1 करोड़ का मुआवजा मृतकों के परिजनों को, प्लेन क्रैश के बाद TATA ग्रुप ने किए कई ऐलान

टाटा ग्रुप ने प्लेन क्रैश के मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट मंगलवार दोपहर को उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट के पास ही क्रैश हो गई थी.

टाटा समूह (TATA Group) ने प्लेन क्रैश में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया है. टाटा ग्रुप परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये देगा. वहीं, जो घायल हुए हैं, उनके इलाज का खर्चा उठाएगा. टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन (TATA Chairman N Chandrasekaran) ने इसकी घोषणा की है. बता दें कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के दो मिनट बाद एयर इंडिया (Air India) का विमान क्रैश हो गया था. फ्लाइट में 242 लोग सवार थे, जिनमें 12 क्रू मेंबर थे.

टाटा ग्रुप ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है. एन चंद्रशेखरन कहा कि हम इस परिस्थिति में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं. प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों के एक-एक करोड़ की सहायता राशि देंगे. साथ ही घायलों के इलाज का खर्चा उठाएंगे. उनकी देखभाल की जाएगी और हर सहायता मिलेगी. इसके अलावा बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के निर्माण में सहायता करेंगे.

बता दें कि के जब विमान क्रैश हुआ था तो हॉस्टल की बिल्डिंग पर ही क्रैश हो गया था, जहां ट्रेनी डॉक्टर रह रहे थे.

दो यात्रियों के बचने की खबर

अहमदाबाद प्लेन हादसे में 2 यात्री जिंदा बचने की खबर आ रही है. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, विमान हादसे में दो यात्री बच गए हैं. एक सकुशल है और दूसरा यात्री अस्पताल में भर्ती है. इससे पहले AP ने कहा था कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है. एएनआई से फोन पर बात करते हुए अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा, “पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला. यह व्यक्ति अस्पताल में पाया गया है और उसका इलाज चल रहा है.

अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. वहीं अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन हो गया. केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने निधन की पुष्टि की है. बता दें कि फ्लाइट में 242 लोग सवार थे. इसमें 12 क्रूम मेंबर, 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागिरक था.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

7 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

8 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

9 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

12 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

13 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

13 hours ago