15 सौ रुपये में बेच रहा था 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के पेपर, क्राइम ब्रांच ने भिंड से दबोचा

दीपक तिवारी
भोपाल: मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं से पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक करने का मामला सामने आया है. मामले में भोपाल साइबर पुलिस ने बोर्ड परीक्षा के 10वीं और 12वीं के प्रश्न-पत्र बेचने वाले आरोपी को भिंड से गिरफ्तार किया है. आरोपी टेलीग्राम ग्रुप पर छात्रों को डेढ़ हजार रुपये में सैंपल पेपर बेचकर लाखों की ठगी कर चुका है. आरोपी अब तक करीब 200 लोगों से रकम वसूल चुका है।

आरोपी पर टेलीग्राम चैनल बनाकर बच्चों को पेपर बेचने का आरोप

भोपाल के क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया “पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों से शिकायत मिली थी कि कुछ लोग माध्यमिक शिक्षा मंडल का मोनो का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चैनल बनाकर बच्चों को पेपर बेचकर रुपये ऐंठ रहे हैं. जालसाज टेलीग्राम पर एमपी बोर्ड पेपर लीक 2025 के नाम से चैनल बनाकर छात्रों को भ्रमित कर रहे हैं. शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस ने विभिन्न टेलीग्राम ग्रुप के मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी शिवम यादव(20) निवासी दीनपुरा भिंड को गिरफ्तार किया है.”
उन्होंने आगे कहा, “आरोपी शिवम यादव टेलीग्राम एमपी बोर्ड क्लास पेपर लीक और एमपी बोर्ड पेपर लीक ऑफिशियल के नाम से माध्यमिक शिक्षा मंडल का लोगो लगे टेलीग्राम ग्रुप पर छात्रों को भ्रमित कर रहा था. प्रश्न-पत्र देने के नाम पर वह प्रति पेपर एक छात्र से एक हजार से 15 सौ रुपए वसूल रहा था. आरोपी पैसे लेने के लिए पेटीएम वॉलेट के क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर रहा था.”
अब तक 200 से अधिक लोगों से वसूली कर चुका है आरोपी
“बोर्ड का पेपर लीक कराने वाले ग्रुपों में 15 हजार से अधिक लोग जुड़े हैं. आरोपी अब तक 200 से अधिक लोगों से वसूली कर चुका है. पुलिस आरोपी से इस बारे में पूछताछ कर रही है. आरोपी पैसे लेने के बाद अन्य टेलीग्राम ग्रुप से फर्जी पेपर डाउनलोड कर पैसे देने वाले लोगों को शेयर कर देता था.”

ntvtime

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

3 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

4 hours ago