17 सितम्‍बर को आयोजित होगा वृहद रक्‍तदान शिविर सह हेल्‍थ कैंप

17 सितम्‍बर को आयोजित होगा वृहद रक्‍तदान शिविर सह हेल्‍थ कैंप
*कलेक्‍टर श्री सिंह ने सेवा पखवाड़ा के संबंध में बैठक कर *दिये आवश्‍यक निर्देश*

ब्यूरो रिपोर्टर सतेंद्र जैन
सभी तहसील जिला संभाग प्रदेशों में रिपोर्टर संवाददाताओं की आवश्यकता है अनुभवी इच्छुक संपर्क करें9630938284

कलेक्‍टर श्री राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में आज 17 सितम्‍बर से 2 अक्‍टूबर तक पूरे प्रदेश में स्‍वस्‍थ नारी सशक्‍त नारी अभियान के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्‍होंने मुख्‍य रूप से 17 सितम्‍बर को आयोजित रक्‍तदान शिविर के संबंध में चर्चा कर आवश्‍यक निर्देश दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत, सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा सहित सभी शासकीय व अशासकीय संस्‍थाओं के लोग उपस्थित थे। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि 17 सितम्‍बर को सेवा पखवाड़ा अंतर्गत जिले में 13 स्‍थानों पर वृहद रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें शहरी क्षेत्र में सेंट एलॉयसिस कॉलेज सदर, आईटीआई कटंगी रोड के पास श्रीराम कॉलेज, मेडिकल कॉलेज के पास ज्ञानज्ञंगा कॉलेज, सिविल लाईन स्थित महाकौशल कॉलेज, सिविक सेंटर स्थित गुजराती मंडल और सेठ गोविंदास जिला चिकित्‍सालय (विक्‍टोरिया हॉस्पिटल) तथा पाटन, सिहोरा, पनागर, शहपुरा, बरगी, कुंडम व मझौली के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों में रक्‍तदान शिविर के साथ स्‍वास्‍थ्‍य शिविर भी आयोजित किये जायेंगे। बैठक में सभी केन्‍द्रों में रक्‍तदान कार्यक्रम को संपन्‍न कराने के लिए टीम का गठन भी किया गया। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि रक्‍तदान शिविर में रक्‍तदाताओं के लिए बैठक इत्‍यादि की समुचित व्‍यवस्‍था हो, इसके लिए सभी एसडीएम पहले से ही स्‍थल निरीक्षण कर लें और स्‍थानीय अमला भी इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। रक्‍तदान शिविर के साथ-साथ स्‍वास्‍थ्‍य के शिविर भी आयोजित किये जायेंगे, जिसमें महिलाओं के स्‍वास्‍थ एवं पोषण से जुड़़ी समस्‍याओं को पहचान कर उन्‍हें समय पर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध कराना। मातृ एवं शिशु स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में सुधार, किशोरियों में पोषण एवं एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना, गैर संचारी रोग जैसे उच्‍च रक्‍तचाप, मधुमेह, कैंसर, एनीमिया एवं सिकल सेल रोग तथा संचारी रोग, क्षय रोग, कुष्‍ठ रोग की स्‍क्रीनिंग, स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की उपलब्‍धता के साथ-साथ समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कलेक्‍टर श्री सिंह ने अलग से बैठक कर सभी अधिकारियों को भी सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्‍वस्‍थ्‍य नारी सशक्‍त परिवार को सफल बनाने के लिए आवश्‍यक निर्देश भी दिये।

ntvtime

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

5 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

6 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

10 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago