27 अगस्त से शुरू होगा गणेश चतुर्थी का महापर्व, जानें मूर्ति स्थापना शुभ मुहूर्त पूजन विधि

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

Ganesh Chaturthi 2025: इस साल गणेश चतुर्थी का महापर्व 27 अगस्त से शुरू हो रहा है. आइए जानते हैं मूर्ति स्थापना के शुभ मुहूर्त से लेकर पूजन की विधि…

एनटीवी टाइम न्यूज/गणेश चतुर्थी के महापर्व की शुरुआत 27 अगस्त बुधवार से हो जाएगी. 10 दिनों तक चलने वाला यह पर्व पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा. भादो के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से इस महापर्व की शुरूआत होती है. यह त्योहार भगवान गणेशजी को समर्पित है. ऐसा माना जाता है कि इस खास मौके पर भगवान गणेशजी खुद धरती पर उतरकर भक्तों की मनोकामना को पूरा करते हैं. ये पर्व इस साल 27 अगस्त से 6 सितंबर तक मनाया जाएगा .

गणपति स्थापना का शुभ मुहुर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक इस बार भादो शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 26 अगस्त को दोपहर 1:54 बजे से 27 अगस्त की दोपहर 3.44 तक रहेगी. उदिया तिथि के चलते ये पर्व 27 अगस्त से मनाया जाएगा. इसी दिन गणपति बप्पा के मूर्ति की स्थापना होगी. इसके लिए शुभ मुहूर्त 27 अगस्त की सुबह 11 बजकर 5 मिनट से लेकर दोपहर एक बजकर 40 मिनट तक है. इस मुहूर्त में बप्पा के मूर्ति का स्थापना कर सकते हैं.

घर पर मूर्ति ऐसे करें स्थापित

घर के उत्तर पर्व दिशा में एक चौकी लगाएं, उस पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर चौकी पर स्वास्तिक बनाकर उस पर हल्दी लगाकर अक्षत अर्पित करें. इसके बाद गणपति जी की मूर्ति को दूध, दही, शहद, घी, गंगाजल से स्नान कराकर चौकी पर मूर्ति स्थापित करें. मूर्ति स्थापना के समय ओम गं गणपतयै नमो नम: का जाप करें और गणेशजी की पूजा अर्चना करें. गणेशजी की आरती करें.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

3 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

4 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

5 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

8 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

9 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

9 hours ago