Categories: देशधर्म

Anant Chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी आज? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

अनंत चतुर्दशी को लेकर मान्यता है कि अनंत भगवान की पूजा करने और व्रत रखने से हमारे सभी कष्ट दूर होते हैं. इस दिन संकटों से सबकी रक्षा करने वाला अनंतसूत्र भी बांधा जाता है.

एनटीवी टाइम न्यूज/हिंदू धर्म में अनंत चतुर्दशी का विशेष महत्व है. यह दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की उपासना के लिए समर्पित होता है. साथ ही यही तिथि 10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव के समापन भी किया जाता है और खास मुहूर्त में बप्पा की विदाई भी होती है. आइए जानते हैं इस दिन का विशेष महत्व, पूजा और शुभ मुहूर्त…

अनंत चतुर्दशी का पर्व भादो मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है. इस दिन 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव का समापन होता है और श्रद्धालु गणेश प्रतिमा का विसर्जन करते हैं. 

ये है मान्यता

इस दिन को लेकर एक खास मान्यता है. बताया जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु करवट बदलते हैं. इसलिए इस तिथि का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है. इस दिन लोग व्रत करते हैं और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं. अनंत भगवान की पूजा करके संकटों से रक्षा करने वाला अनन्तसूत्र भी बांधा जाता है.

अनंत चतुर्दशी 2025 कब है?

अनंत चतुर्दशी तिथि 6 सितंबर को सुबह 3 बजकर 14 मिनट पर शुरु होगी. 7 सितंबर को मध्यरात्रि 1 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी. उदय तिथि के मुताबिक से 6 सितंबर को ही अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा.

इस मुहूर्त मे करें बप्पा की विदाई

10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव पर्व का समापन भी अनंत चतुर्दशी के दिन होता है. ज्यादातर लोग इसी दिन गणेशजी की प्रतिमा का विसर्जन करते हैं. इस साल 6 सितंबर शनिवार को अनंत चतुर्दशी के दिन सुबह 7 बजकर 30 मिनट से लेकर सुबह के ही 9 बजकर 42 मिनट तक चौघरिया मुहूर्त में रहने वाली है. इसी मुहूर्त में भगवान श्री गणेश का विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर विसर्जन कर सकते हैं.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

14 minutes ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

47 minutes ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

1 hour ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

1 hour ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

1 hour ago

इंदौर : फर्जी 10वीं की मार्कशीट से 30 साल तक पुलिस की नौकरी, ASI कौशलेंद्र सिंह पर FIR

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पर धोखाधड़ी…

1 hour ago