बारात लौट कर आई थी। घर में बहुभोज की तैयारी चल रही थी। सुबह दुल्हन बिस्तर पर तो दूल्हा फंदे से कमरे में लटकता मिला। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शनिवार को बारात लौट कर आई थी। घर में बहू आने की खुशियों में शहनाई बज रही थी। रात में दूल्हा और दुल्हन अपने कमरे में चले गए। सुहागरात के दिन कुछ ऐसा हुआ। दुल्हन मृत अवस्था में बेड पर पड़ी मिली। जबकि दूल्हा कमरे में छत की कुंडी से लटकता मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुल्हन की हत्या करने के बाद दूल्हे ने सुसाइड कर लिया।
अयोध्या जिले की कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज इलाके में उस समय हड़कंप मच गया। जब सुहागरात की सुबह दुल्हन बेड पर और दूल्हा फांसी के फंदे से लटकता मिला। घर में आज बहु भोज की तैयारी चल रही थी। लेकिन एक झटके में हंसता खेलता परिवार तबाह हो गया। लोगों के मुताबिक दूल्हे ने दुल्हन की हत्या करके खुद फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। दूल्हे ने ऐसा क्यों किया। फिर हाल ऐसी कोई वजह अब तक सामने नहीं आई है। दूल्हे का नाम प्रदीप और दुल्हन का नाम शिवानी बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस हत्या के कारणों को जानने के प्रयास में जुटी हुई।
सुबह 7 बजे तक जब दरवाजा नहीं खुला तो हुई आशंका पुलिस को दी सूचना
शनिवार की रात दूल्हा और दुल्हन अपने कमरे में चले गए। बहू आने की खुशियों के कारण घर में देर रात तक गाना बजाना चला रहा है। सुबह 7 बजे तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर जब देखा तो परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। एक झटके में चीख पुकार मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More