Categories: Uncategorized

BHOPAL : भोपाल में शराब दुकान का विरोध! आबकारी विभाग ने नहीं सुनी तो कलेक्टर ऑफिस पहुंचे बच्चे!

मोहन सरकार के धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण प्रदेश के 17 शहरों में शराब बिक्री पर प्रतिबंध के फैसले के बाद अब रहवासी इलाकों में खुली शराब दुकानों का विरोध होना भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल के रहवासी इलाके में स्थित एक शराब दुकान का विरोध तेज़ होता जा रहा है। जब शराब दुकान के बाहर धरना प्रदर्शन करने के बावजूद भी आबकारी विभाग ने कोई एक्शन नहीं लिया तो स्कूली बच्चों के साथ स्थानीय लोग मंगलवार को कलेक्टर दफ्तर पहुंच गए और जनसुनवाई में अपनी फरियाद लगाई।

दरअसल अशोका गार्डन इलाके के सेमरा कला में धार्मिक स्थल और स्कूल के नजदीक एक शराब की दुकान संचालित होती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराबियों की हरकत से रहवासी परेशान है। महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल है। रोजाना इन लोगों से दो दो हाथ करना पड़ता है। इस शराब को दुकान को हटाने का लेकर स्थानीय लोग शराब दुकान के बाहर भी जमकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। वहीं इसके बावजूद भी जब आबकारी विभाग ने नहीं सुनी तो मंगलवार को स्थानीय लोग स्कूली बच्चों को साथ लेकर कलेक्टर दफ्तर पहुंच गए और अपनी फरियाद लगाई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रहवासी इलाके के बीचों-बीच, विद्यालय और धार्मिक स्थलों के पास राजीव नगर सेमरा मुख्य मार्ग पर शराब की दुकान है। नन्हे मुन्ने बच्चे बच्चियां स्कूल विद्या ग्रहण करने आते हैं तो उनको परेशानियों का सामना करना पड़ता है और विद्यालय के पास शराब की दुकान होने पर बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। यहां से गुजरते समय नशे में धुत्त व्यक्त्तिों द्वारा गलत व्यवहार भी किया जाता है, जिससे आए दिन झगड़ा होता है। शाम के वक्त तो यहां से निकलने तक को जगह नहीं रहती लोग मार्ग में ही शराब पीते है जिससे मार्ग अवरूध हो जाता है। इस कारण हमारी माताएं बहनें जो अपने बच्चों को विद्यालय लेने आती है, कई बार तो उन्हें सौ मीटर स्थित अपने घर जाने के लिए 500 – 800 मीटर घूमकर जाना पड़ता है।

वहीं इस मामले में आबकारी विभाग भोपाल के असिस्टेंट कमिश्नर दीपम रायचुरा का कहना है कि हम इसका परीक्षण करवा रहे हैं। अगले वित्तीय वर्ष एक अप्रैल से नियमानुसार इस पर कार्रवाई की जाएगी।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

2 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

2 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

3 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

7 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

7 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

7 hours ago