लोकेश शर्मा
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लांबाखेड़ा इलाके में एक 24 साल की महिला की लाश उसके ही कमरे में संदिग्ध हालत में मिली है। महिला शादीशुदा थी लेकिन शादी के एक साल बाद ही पति से अलग हो गई थी और किराए का कमरा लेकर रह रही थी। महिला फोन नहीं उठा रही थी इसलिए उसका जीजा जब कमरे पर पहुंचा तो देखा कि महिला जमीन पर अचेत पड़ी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने खुदकुशी की है।
शादी के एक साल बाद पति से अलग हुई
भोपाल के लांबाखेड़ा इलाके में किराए के कमरे में रहने वाली 24 साल की आरती कुशवाहा की लाश उसके ही कमरे में संदिग्ध हालत में मिली है। आरती की शादी 20 साल की उम्र में हो गई थी लेकिन शादी के एक साल बाद ही पति-पत्नी में विवाद हो गया और आरती अलग किराए का कमरा लेकर रहने लगी थी। वो समूह लोन दिलाने का काम करती थी। आरती के फोन न उठाने पर परिजन ने भोपाल में ही रहने वाले उसके जीजा को सूचना दी थी। जिसके बाद जीजा कमरे पर पहुंचा तो कमरे में आरती की लाश मिली।
खुदकुशी की आशंका
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक रूप से यह मामला जान देने का लग रहा है, लेकिन पुलिस अन्य एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार विदिशा के कड़ैया खेड़ा गांव की आरती कुशवाह लांबाखेड़ा में किराए से रहती थी। पुलिस को कमरे से संदिग्ध पदार्थ भी मिला है। जिसके कारण जहर खाककर खुदकुशी कने की आशंका जताई जा रही है।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More