भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 7 मई को किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से हालात बदतर होते जा रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल के सभी खिलाड़ियों को तुरंत रावलपिंडी छोड़ने का आदेश जारी कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 मई को रावलपिंडी स्टेडियम में एक के बाद एक कई ड्रोन हमले हुए। हालांकि, इन ड्रोन हमलों की भारतीय सेना ने कोई पुष्टि नहीं की है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है रावलपिंडी स्टेडियम में ड्रोन से हमला हुआ है, जिससे स्टेडियम को भी काफी नुकसान हुआ है।
आपको बता दें कि 7 मई को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को निशानों बनाते हुए एयरस्ट्राइक कर आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया है। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान पर ये कार्रवाई की।
रावलपिंडी स्टेडियम में 8 मई को डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली करांची किंग्स और बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी के बीच मैच होना था। लेकिन अब इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं क्योंकि इस स्टेडियम पर ड्रोन से हमले हुए हैं जिसके चलते ये जगह बुरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। हालांकि अभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सभी खिलाड़ियों को सिर्फ रावलपिंडी छोड़ने का आदेश दिया है।
करांची किंग्स और पेशावर जाल्मी टीमों में कई विदेशी खिलाड़ी भी मौजूद है जो अब अपने देश लौटना चाहते हैं। मुल्तान सुल्तांस के डेविड विली और क्रिस जॉर्डन ने अपनी फ्रेंचाइजी से कहा है कि वो स्वदेश अपने घर लौटना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड और प्रोफेशनल क्रिकेट एसोसिएशन खिलाड़ियों के संपर्क में हैं। उन्होंने अभी तक खिलाड़ियों को पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश तो नहीं दिया है, लेकिन यूके सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है।
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…
छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…
iPhone 18 Pro Launch Date in India: टेक जगत में ऐपल (Apple) की अगली फ्लैगशिप…
चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…
इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से एक बेहद चौंकाने वाली और डराने वाली…
बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…