CG NEWS : एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गिरफ्तार, नौकरी लगाने के नाम पर की थी 60 लाख रुपए की ठगी

छत्तीसगढ़ की गरियाबंद पुलिस ने बलौदाबाजर में पदस्थ विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता कुलेश्वर साहू को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल यह अफसर गरियाबंद में पदस्थापना के दरम्यान पाण्डुका थाना क्षेत्र में रहने वाले महेंद्र साहू से उनके कई रिश्तेदारों को नौकरी लगाने के नाम पर 60 लाख रुपए की ठगी कर चुका है।

इस खेल में रकम के एवज में आरोपी अफसर ने जाली नियुक्त पत्र भी थमा दिया था। प्रार्थी के रिश्तेदारों को जब ठगे जाने का अहसास हुआ तो उन्होंने पाण्डुका थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अफसर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो जुर्म कबूल कर लिया,यह भी बताया कि वह आन लाइन जुआ में भारी रकम गवां चुका है।

कर्ज से लदे होने के चलते उसने ऐसा कार्य किया। इस आरोपी अफसर के पास से पुलिस ने 40 हजार रुपए नगद, फर्जी दस्तावेज बनाने में प्रयुक्त कंप्यूटर प्रिंटर और बोलेरो वाहन भी जप्त किया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

48 minutes ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

1 hour ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

2 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

3 hours ago