CG NEWS : सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग, रिकॉर्ड और उपकरण जलकर खाक,मची अफरा-तफरी

  • कोरबा शहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दूसरी मंजिल पर बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई. इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर है.यहां के एक सरकारी अस्पताल में आग लग गई. इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मरीजों को बाहर निकाला गया

कोरबा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानी धनराज कुंवर अस्पताल की ऊपरी मंजिल में गुरुवार की सुबह आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज होने लगी. यहां मौजूद कर्मचारियों ने देखा और इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. इधर आग लगने की खबर जैसे ही अस्पताल के अंदर फैली अफरा-तफरी का माहौल हो गया. यहां भर्ती सभी मरीजों को बाहर निकाला गया.

अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, अग्निशमन यंत्रों और पानी से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया. इस आगजनी अस्पताल कुछ उपकरण और रिकॉर्ड जलकर खाक हो गए हैं.

कारणों का पता लगाया जा रहा

इस आगजनी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दीपक राज ने बताया कि आज सुबह रानी धनराज कुंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दूसरी मंजिल से धुआं निकलता देखा गया. जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचना दी.आग पर काबू पा लिया गया है . घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण दूसरी मंजिल के स्टोर रूम में रखे उपकरणों में आग लगी है. उन्होंने बताया कि आग में कुछ उपकरण और रिकॉर्ड जलकर खाक हो गए हैं. आग लगने का सही कारण और उससे होने वाले नुकसान के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

48 minutes ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

1 hour ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

2 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

3 hours ago