Sunday, August 30, 2026

TOP NEWS

सरकारी आवास में थानाध्यक्ष...

ब्रेकिंग न्यूज़….बस्ती जिले से बड़ी खबर..बस्ती। वाल्टरगंज थाने में तैनात थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश...

आज का राशिफल30 अगस्त...

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)आज आपके पास पर्याप्त...

मनीमाजरा में 2 सितंबर...

मनीमाजरा में 2 सितंबर को निकलेगी भव्य श्री कृष्ण शोभायात्रा4 सितंबर को धूमधाम...

13 मांगों को लेकर...

इलियास खानजिला गडचिरोलीहेडलाइन:13 मांगों को लेकर कांग्रेस का 31 अगस्त को वडसा में...
Homeछत्तीसगढCG NEWS : होटल में चल रहा था गंदा काम, पुलिस ने...

CG NEWS : होटल में चल रहा था गंदा काम, पुलिस ने दबिश देकर 2 युवतियां और मैनेजर को किया गिरफ्तार

एनटीवी टाइम न्यूज दुर्ग/ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में क्राउड होटल में चल रहे अवैध देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है। लगातार मिली शिकायतों के बाद स्मृति नगर थाना पुलिस ने होटल में दबिश दी। पुलिस की रेड से होटल में हड़कंप मच गया।

पुलिस को मिला सूचना का सुराग

पुलिस को सूचना मिली थी कि भिलाई के जुनवानी रोड स्थित क्राउड होटल में दूसरे राज्यों से दो युवतियों को लाकर अवैध धंधा कराया जा रहा है। जांच टीम ने तुरंत होटल में रेड की।

युवतियों और मैनेजर से हुई बहस

होटल में पुलिस ने युवतियों और मैनेजर से वैध दस्तावेज और ग्राहक रिकॉर्ड की मांग की। युवतियों ने पहचान पत्र देने से मना कर दिया, वहीं मैनेजर प्रदीप मिश्रा ने पुलिस के साथ विवाद किया। महिला पुलिसकर्मियों ने युवतियों की तलाशी ली और उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

अदालत में पेश किया गया

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवतियों नाजरीन बानो और सनम अंसारी तथा होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया। तीनों को बाद में कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस का संदेश

पुलिस ने साफ किया है कि अवैध धंधों पर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और कानून के तहत सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments