Categories: Uncategorized

CHHATARPUR : अलर्ट मोड में प्रशासन, पीएम मोदी की सिक्योरिटी में बीड़ी-सिगरेट पर भी बैन

लोकेश शर्मा

Bageshwar Dham : 23 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) मध्यप्रदेश आएंगे। 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने से पहले पीएम मोदी प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा देंगे। छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में पीएम कैंसर अस्पताल(Bageshwar Dham Cancer Hospital) के लिए भूमि पूजन कर उसकी नींव रखेंगे। इसके साथ ही कई कार्यक्रमों में वे अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। प्रधानमंत्री के आने से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बागेश्वर धाम में होने जा रहे इस आयोजन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कई वस्तुओं को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इन चीजों पर लगा प्रतिबंध

बता दें कि, कार्यक्रम से पहले छतरपुर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था(High security alert) का का निरीक्षण किया। पीएम मोदी(PM Modi) की सुरक्षा की दृष्टिकोण से कई वस्तुओं पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस कार्यक्रम में ड्रोन कैमरा, सिक्के, पेन, धारदार वस्तु जैसे चाकू, छुरी, ब्लेड, वहीं पानी की बोतलें या पाउच, ज्वलनशील पदार्थ जैसे लाइटर, माचिस, पटाखे, लाठी, डंडा, छाता या अन्य औजार लाने पर प्रतिबंध(High security alert) लगा दिया गया है।

बीड़ी-सिगरेट और गुटखा भी प्रतिबंधित

यही नहीं सुरक्षा(High security alert) के लिहाज बागेश्वर धाम में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा और अन्य नशीले पदार्थ, आपत्तिजनक सामग्री जैसे बड़ा बैग, झोला या ढका हुआ सामान आदि भी नहीं ले जाया जा सकेगा। इस तरह के सामान के साथ दिखने वालों को कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिलेगी।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर भी बैन

बागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को केवल मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति मिली है। लेकिन मोबाइल फोन के अलावा वे अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यहां नहीं ले जा सकेंगे।

भोपाल में भी हाई अलर्ट

बागेश्वर धाम जाने से पहले प्रधानमंत्री मोदी राजधानी भोपाल आएंगे। यहां भी पीएम की सुरक्षा को देखते हुए सिक्योरिटी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यहां भी पीएम की सुरक्षा को देखते हुए सिक्योरिटी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शहर में पीएम के लिए थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए है। पहली लेयर में एसपीजी कमांडों, दूसरी लेयर में आईपीएस और तीसरी लेयर में पुलिस जवान पीएम की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। वहीं कार्यक्रम के दौरान सिक्योरिटी के लिए लगभग 5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी मौजूद होंगे।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

7 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

8 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

9 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

12 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

13 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

13 hours ago