Categories: Uncategorized

CHHATARPUR : बागेश्वर धाम आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 251 बेटियों के विवाह में होंगी शामिल

लोकेश शर्मा

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को विशाल कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन होगा। बता दें कि जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में चल रहे बुंदेलखंड महोत्सव के दौरान इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बागेश्वर धाम में शामिल होंगी और 251 बेसहारा कन्याओं को अपना आशीर्वाद देंगी। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी भी बागेश्वर धाम आए थे। इस दौरान उन्होंने 100 बेड वाले कैंसर हॉस्पिटल की नींव रखी थी।

छुट्टियां की गई कैंसिल

कुछ दिन पहले ही इस कार्यक्रम को देखते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश 11 से 26 फरवरी तक स्थगित कर दिए हैं। इस विशाल आयोजन में 251 कन्याओं का विवाह होगा, जिनमें 108 आदिवासी समाज की और 143 अन्य समाजों की बेटियां शामिल हैं। बागेश्वर धाम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई। इन कन्याओं का चयन 1000 से अधिक आवेदनों में से किया गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति की बागेश्वर धाम में पहुंचने के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही सुरक्षा को देखते हुए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। छतरपुर जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रपति की यात्रा के चलते सुरक्षा कड़ी कर दी गई । इसी के साथ आयोजन स्थल को सेक्टरों में बांटा भी गया है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

6 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

7 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

8 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

11 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

12 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

12 hours ago