Categories: Uncategorized

CHHATARPUR : बागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, एक की मौत, 10 घायल

लोकेश शर्मा

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बागेश्वर धाम(Bageshwar Dham) से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब कार में सवार 11 श्रद्धालु भोपाल की ओर लौट रहे थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भीषण सड़क हादसा छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कादरी का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु शनिवार को प्रयागराज महाकुंभ से बागेश्वर धाम दर्शन करने के लिए आए थे। वे सभी रविवार अलसुबह भोपाल के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान उनकी कार के सामने अचानक गाय आ गई, जिसको बचाने की कोशिश में कार पलट गई। हादसे में भौंरी, थाना खजूरी भोपाल निवासी महेश पिता नर्मदा प्रसाद पटेल (60) की मौके पर मौत हो गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि दुर्घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को सागर मेडिकल कॉलेज और झांसी रेफर किया गया है।

हादसे में ये हुए घायल

हादसे में पूजा (40) पति गोवर्धन पटेल (रायसेन)गोवर्धन (43) पिता काशीराम पटेल (रायसेन) सलती भाई (50) पति काशीरामकृपा पिता गोवर्धन कुमारपार्वती (60) पिता नर्मदा पटेललिता (45) पति महेश कुमारसूरज पिता नारायणनर्मदा प्रसाद (75) पिता मूलचंद कुमारहेमंत (20) नर्मदा प्रसादरंजीत (35) पिता मुंशीलाल

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

7 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

7 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

8 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

12 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

12 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

13 hours ago