Categories: Uncategorized

CHHINDWARA : छिंदवाड़ा में मां ने ढाई साल की बेटी को तवा मारकर ले ली जान… फिर पी लिया फिनायल

छिंदवाड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक मां ने अपनी दो मासूम बेटियों की बेरहमी से पिटाई की, जिसके बाद उसने खुद भी फिनायल पी लिया। इस घटना में छोटी बेटी की मौत हो गई, जबकि मां और बड़ी बेटी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

छिंदवाड़ा के लालबाग इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक मां ने अपनी दो मासूम बेटियों की बेरहमी से पिटाई की, जिसके बाद उसने खुद भी फिनायल पी लिया। इस घटना में छोटी बेटी की मौत हो गई, जबकि मां और बड़ी बेटी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मां निशा साहू (32 वर्ष) ने अपनी दो बेटियों, अमृता (10 वर्ष) और नम्रता (2 वर्ष 8 महीने) की पिटाई की और फिर फिनायल पी लिया। नम्रता की मौत हो गई। निशा और अमृता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक सुमित साहू जब काम से घर लौटे तो दरवाजा बंद था। कई बार खटखटाने और आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने इसे तोड़ दिया। अंदर पत्नी निशा और दोनों बेटियां बेहोश पड़ी थीं।

इसके बाद उन्होंने अपने साले और पड़ोसियों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने छोटी बेटी को मृत घोषित कर दिया। इस बात की आशंका भी जताई जा रही है किे पारिवारिक कलह में महिला ने यह कदम उठाया।

इधर… ट्रैक्टर हादसे में बच्चे की मौत के बाद पसरा मातम

दमुआ: जुन्नारदेव थाना क्षेत्र की डुंगरिया चौकी में ट्रैक्टर से टकराने से एक सात वर्षीय स्कूली छात्र पंकज यदुवंशी की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। दुःखद हादसे में मौत के बाद चिकित्सक की तहरीर पर दमुआ पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर लिया है।

शव परीक्षण के दौरान पंचनामा कार्रवाई के लिए अस्पताल पहुंचे एसआई थानसिंह शरणागत को मृतक बच्चे के पिता फुसनलाल यदुवंशी समेत स्वजनों ने बताया कि पंकज सोमवार सुबह स्कूल यूनिफार्म में स्कूल गया था। गांव का ही तन्नू उइके नामक शख्स बच्चे को उनके पास लेकर आया और जानकारी दी कि पंकज यदुवंशी ट्रैक्टर से हादसे का शिकार हो गया।

डॉक्टर जब तक पहुंचे, बच्चे की मौत हो चुकी थी

यह सुनकर स्वजन आनन फानन में बच्चे को लेकर दमुआ निजी चिकित्सक के पास पहुंचे थे। मामला दुर्घटना से जुड़ा हुआ था, चिकित्सक ने बच्चे को सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। स्वजन जब चिकित्सालय पहुंचे बच्चे की सांसें थम चुकी थी।

पंकज यदुवंशी की मौत की खबर से तेलीबट गांव में मातम पसर गया। बच्चे की माता और पिता का बुरा हाल था। पिता फुसन लाल सदमे में हैं। हादसे की खबर सुनते ही चुरनी चौगान मांडई सेमरकुही तक के रिश्तेदार रात में ही अस्पताल में जुट गए।

कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

2 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

3 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

4 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

7 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

8 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

8 hours ago