घायल लोकराम का कहना है की उसका आरोपियों से कोई विवाद नहीं है। एक बार पहले भी आरोपी परम ने उसके घर में आकर तलवार से हमला करने का प्रयास किया था, तब उसने पुलिस में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने उस समय कोई कार्रवाई नहीं की थी।
दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र में आने वाले फतेहपुर गांव निवासी युवक पर सोमवार रात बारात से लौटते समय आरोपियों ने गोली मार दी। जिससे युवक घायल हो गया तत्काल ही परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं आरोपी घटना के बाद फरार हैं पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
घायल लोकराम अहिरवार 28 ने बताया सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे मडियादो गांव के पास एक दर्जन बदमाशों ने हमला कर गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अपने दोस्त अजय की शादी से कांटी गांव से अपने पिता और भाई के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहा था, तभी हटा निवासी अजय अहिरवार, परम और गौतम अहिरवार के अलावा कई अन्य लोग बाइक से पहुंचे उन्होंने गोलियां चलाना शुरू कर दिया।
पहले मुझे लगा कि पत्थर फेके जा रहे हैं, लेकिन जैसे ही मैंने बाइक रोकी एक गोली मेरे हाथ में आकर लगी और मैं नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। मेरे पिता मुझे हटा अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल लोकराम का कहना है की उसका आरोपियों से कोई विवाद नहीं है।
एक बार पहले भी आरोपी परम ने उसके घर में आकर तलवार से हमला करने का प्रयास किया था, तब उसने पुलिस में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने उस समय कोई कार्रवाई नहीं की थी। फिलहाल घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उनकी तलाश की जा रही है।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More