घटना फुटेरा वार्ड के तालाब के पास घटी है। यहां अचानक मधुमक्खियों ने शव यात्रा की भीड़ पर हमला कर दिया। हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के फुटेरा वार्ड में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां रास्ते से गुजर रही एक शव यात्रा पर मधुमक्खियों ने अचानक से हमला कर दिया। कुछ देर के लिए तो मौके पर चीख पुकार मच गई। फिर देखते ही देखते अंतिम यात्रा में शामिल लोग सड़क पर अर्थी छोड़कर ही भाग निकले।
ये अजीबो गरीब घटना फुटेरा वार्ड के तालाब के पास उस समय घटी, जब मार्ग से एक शव यात्रा गुजर रही थी। अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने यात्रा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए। मधुमक्खियों के डंक से बचने के लिए कई लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, कुछ लोगों ने तो तालाब में छलांग लगाकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। इस पूरी घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें लोग मधुमक्खियों के डर से भागते हुए नजर आ रहे हैं
हमले के बाद अर्थी छोड़कर भागे लोग
माना जा रहा है कि शव यात्रा में शामिल किसी व्यक्ति ने मधुमक्खियों के छत्ते की छेड़ की है, जिसके चलते उन्होंने भीड़ पर हमला कर दिया। फिलहाल, हमले में कई लोगों को मधुमक्खियों ने काटा है, लेकिन गनीमत रही कि, किसी को गंभीर घाव नहीं आए हैं।
प्रशासन की सलाह
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये इलाका पहले से मधुमक्खियों के छत्तों के लिए जाना जाता है। घटना के बाद प्रशासन ने लोगों को इस क्षेत्र में सावधानी बरतने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने डंक से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार देने की व्यवस्था की।
मधुमक्खियों के हमले से बचाव के तरीके
मधुमक्खियों के आसपास अचानक हलचल या तेज आवाज से बचें। यदि हमला हो जाए, तो भागने की बजाय सिर ढककर सुरक्षित स्थान पर जाएं। किसी भी छत्ते को छेड़ने से बचें, खासकर खुले इलाकों में।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More