Categories: Uncategorized

DHOLPUR : जिसके साथ मारपीट उसे ही अवैध हथियार के साथ पकड़ा

जिले के बाड़ी इलाके में तीन दिन पूर्व आधा दर्जन बदमाशों एक युवक के साथ खेत में मारपीट करने के वायरल हुए वीडियो मामले चौकान्ने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मारपीट के बाद युवक डीएसटी टीम के सुपुर्द कर दिया। डीएसटी टीम युवक को धौलपुर सदर पुलिस थाने ले गई। आरोप है कि सदर थाना पुलिस ने पीडि़त युवक से अवैध कट्टे बरामद होना बताते हुए गिरफ्तार कर लिया।

रेंज आईजी ने सदर थाना प्रभारी और डीएसटी टीम को भेजा लाइन– युवक के साथ मारपीट के वीडिया वायरल का मामलाधौलपुर. जिले के बाड़ी इलाके में तीन दिन पूर्व आधा दर्जन बदमाशों एक युवक के साथ खेत में मारपीट करने के वायरल हुए वीडियो मामले चौकान्ने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मारपीट के बाद युवक डीएसटी टीम के सुपुर्द कर दिया। डीएसटी टीम युवक को धौलपुर सदर पुलिस थाने ले गई। आरोप है कि सदर थाना पुलिस ने पीडि़त युवक से अवैध कट्टे बरामद होना बताते हुए गिरफ्तार कर लिया। घटनाक्रम की शिकायत होने पर भरतपुर रेंज आईजी ने प्रकरण की जांच करवाई। ्रप्रारम्भिक जांच में दोषी मनाते हुए सदर थाना प्रभारी भीम सिंह, कांस्टेबल बनवारीलाल और डीएसटी टीम को अग्रिम आदेशों तक लाइन हाजिर किया गया है। प्रकरण में पीडि़त युवक ने बाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार युवक कल्ला कुशवाह निवासी नगला बीधोरा बाबू का पुरा बाड़ी गत 13 फरवरी को सब्जी मंडी से सब्जी खरीद कर अपने दोस्त कृष्णा के साथ बाजार में चौकी की तरफ आ रहा था। इसी दौरान गाड़ी से कुछ लोगों ने उसे हथियार दिखाकर बैठा लिया और गांव अतिराज का पुरा ले गए। यहां पर आरोपितों ने खेत में ले जाकर उसके साथ डंडे और लात घूंसों से मारपीट की। इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोप है कि बदमाशों ने डीएसटी टीम को बुलाकर युवक को सौंप दिया। डीएसटी टीम उसे जांच के नाम पर सदर थाने ले आई। आरोप है कि सदर थाना पुलिस ने युवक कल्ला कुशवाह से अवैध देशी कट्टा बरामद बताते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। परिजनों का आरोप है कि सदर थाने में उसे 14 और 15फरवरी को रखा गया। बाद में हथियार के बाद मुकदमे में बंद कर दिया। बाद में वह जमानत पर बाहर आया। इस बीच उसके साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हडक़ंप मच गया। जिस पर उसने बाड़ी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया। उधर, मामला उच्चाधिकारियों के पास पहुंचने पर रेंज आईजी ने जांच के आदेश दिए।आईजी राहुल प्रकाश ने प्रारम्भिक जांच में सदर थाना प्रभारी भीम सिंह, कांस्टेबल बनवारीलाल और डीएसटी टीम को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच रेंज कार्यालय भरतपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध एवं सतर्कता कर रहे हैं।

उक्त प्रकरण में प्रारंम्भिक जांच के बाद सदर थाना प्रभारी, कांस्टेबल व डीएसटी को टीम को अग्रिम आदेशों तक लाइन भेजा है।– राहुल प्रकाश, आईजी, भरतपुर रेंज

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

4 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

5 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

6 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

9 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

10 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

10 hours ago