Categories: Uncategorized

GWALIOR : रात 2 बजे हुआ भीषण विस्फोट, पूरी बिल्डिंग में मचा हड़कंप, ढह गए खिड़की-दरवाजे

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रात करीब 2 बजे अचानक हुए तेज धमाके से ‘द लेगेसी प्लाजा’ नामक बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। ये विस्फोट इतना भीषण था कि फ्लैट की कई खिड़की-दरबाजे ढह गईं।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रात करीब 2 बजे अचानक हुए तेज धमाके से ‘द लेगेसी प्लाजा’ नामक बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। ये विस्फोट इतना भीषण था कि फ्लैट की कई खिड़की-दरबाजे ढह गईं। ये धमाका बिल्डिंग के एक फ्लैट में हुआ था। घटना के वक्त यहां एक महिला और पुरुष मौजूद थे। दोनों बुरी तरह घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें ये पूरा मामला ग्वालियर जिले के गोले का मंदिर स्थित हाईराइज बिल्डिंग ‘द लेगेसी प्लाजा’ का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बिल्डिंग के एक फ्लैट में अचानक विस्फोट हुआ। इस भीषण हादसे के वक्त फ्लैट में मौजूद दो केयर टेकर गंभीर रूप से झुलस गए। इनकी चीख-पुकार सुनकर बिल्डिंग के अन्य फ्लैट में मौजूद लोग दहशत में आ गए। लोगों ने तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन में मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

31 minutes ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

57 minutes ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

1 hour ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

2 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

2 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

2 hours ago