Wednesday, December 10, 2025

TOP NEWS

इंदौर पुलिस संदिग्ध वाहन...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) अमेरिकी मॉडल पर तैयार नई व्यवस्था, हाईवे–बायपास पर सबसे...

सागर : पुलिस की...

सागर में पुलिस की गाड़ी और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई. इस...

नरसिंहपुर में जुआ-सट्टे पर...

नरसिंहपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस की कार्रवाईएसपी के निर्देश पर जिले में ताबड़तोड़...

अवैध शराब की तस्करी...

डिंडौरी। जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के...
Homeमध्य प्रदेशINDORE : इंदौर में लहंगा लेने जा रही मेडिकल छात्रा की साइलेंट...

INDORE : इंदौर में लहंगा लेने जा रही मेडिकल छात्रा की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत

लोकेश शर्मा

इंदौर में एक मेडिकल छात्रा की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह अपनी सहेली की शादी की तैयारी कर रही थी और लहंगा लेने जा रही थी। रास्ते में ही उसे अटैक आ गया और वह बेहोश होकर गिर गई।

मेडिकल छात्रा सुलभा गुप्ता की सोमवार को साइलेंट अटैक से मौत हो गई। वह सहेली की शादी की तैयारी कर रही थी। वह राजवाड़ा क्षेत्र में लहंगा लेने जा रही थी और उसे रास्ते में ही अटैक आ गया।

भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक मूलत: भगवानपुरा खरगोन निवासी 26 वर्षीय सुलभा पुत्री सुनील गुप्ता खंडवा नाका पर किराए के मकान में रहती थी। एक सहेली और दो बहनें भी उसके साथ रहती थी। सुलभा की एक सहेली की शादी हो रही है।

रूम से आधा किमी दूर ही बेहोश होकर गिर गई

सोमवार को राजवाड़ा जाने के लिए निकली और कमरे से आधा किमी दूर उसे साइलेंट अटैक आ गया। वह बेहोश होकर गिर गई। उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। पिता सुनील गुप्ता की किराना दुकान है। उनकी पांच बेटियां हैं। सुलभा ने कुछ दिन पूर्व ही नीट की परीक्षा दी थी और वह पास हो गई थी।

बढ़ रहे हैं साइलेंट हार्ट अटैक के मामले

विदिशा में एक शादी समारोह में इंदौर की परिणीता जैन को स्टेज पर डांस करते वक्त साइलेंट हार्ट अटैक आ गया था।

श्योपुर में घोड़ी पर बैठे दूल्हे प्रदीप जाट को तोरण मारने के बाद साइलेंट हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।

उज्जैन में एक शादी समारोह के दौरान नागदा निवासी 16 साल के सुनील की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments