Wednesday, March 26, 2025

TOP NEWS

देवास : 25000 रूपये...

आउटसोर्स कर्मचारी से उसकी बोलेरो गाड़ी विभाग में किराए से अटैक करने के...

नालछा में कलयुगी मां...

स्कूल के पास शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। मौके...

ग्वालियर : अस्पताल में...

गुड़ा गुड़ी के नाके पर स्थित स्मार्ट सिटी मेटरनिटी हॉस्पिटल पर टीम ने...

रामनवमी पूजा की तैयारियों...

रामनवमी पूजा की तैयारियों को लेकर रामभक्तों ने की बैठक Ntv time.रामनवमी पूजा की...
Homeमध्य प्रदेशINDORE : भाजपा पार्षद पर आरोप तय, चलेगा रेप का केस

INDORE : भाजपा पार्षद पर आरोप तय, चलेगा रेप का केस

(आशीष जवखेड़कर)

भाजपा पार्षद नितिन उर्फ शानू शर्मा पर बीते साल आरोप लगा था कि एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर उन्होंने उसका शोषण किया। पार्षद की मौजूदगी में कोर्ट ने उन पर चार्ज फ्रेम किए। अब इन्हीं चार्ज के आधार पर केस आगे बढ़ेगा।

भाजपा पार्षद नितिन उर्फ शानू शर्मा पर सोमवार को अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश अनीता सिंह की कोर्ट में बलात्कार मामले में आरोप तय किए। इस दौरान अग्रिम जमानत पर चल रहे आरोपी पार्षद भी मौजूद थे।

अभिभाषक प्रितेश राठौर ने बताया कि शर्मा पर बीते साल आरोप लगा था कि एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर उन्होंने उसका शोषण किया। काफी विवादों के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। पार्षद पर केस चलाने के लिए आरोप तय करने को सोमवार की तारीख लगी थी। पार्षद की मौजूदगी में कोर्ट ने उन पर चार्ज फ्रेम किए। अब इन्हीं चार्ज के आधार पर केस आगे बढ़ेगा। इंदौर के इस मामले में कोर्ट ने फरियादी महिला को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए समन भी जारी किया है। कोर्ट ने 8 अप्रेल को महिला को अति आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

प्रतिवेदन पेश नहीं

महिला ने कोर्ट में परिवाद लगाया है, जिसमें पार्षद द्वारा केस वापस लेने के लिए धमकाने का आरोप है। कोर्ट जनवरी से पुलिस से प्रतिवेदन मांग रही है, लेकिन पुलिस ने प्रस्तुत नहीं किया है। सोमवार को भी पेश करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोर्ट ने 20 मार्च की तारीख दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments