Categories: Uncategorized

INDORE : इंदौर के बेटमा में होली की ड्यूटी कर रहे टीआई संजय पाठक की हार्ट अटैक से मौत, मुख्‍यमंत्री और डीजीपी ने किया शोक प्रकट

आशीष जवखेड़कर

इंदौर में शुक्रवार को होली की ड्यूटी कर रहे टीआई संजय पाठक का दिल का दौरा पड़ने से मृत्‍यु हो गई। उनके निधन पर प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने शोक प्रकट किया है।

इंदौर के बेटमा में होली के दिन टीआई संजय पाठक का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे होली की ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया लेकिन उन्‍हें बचाया ना जा सका। वे इंदौर रेंज आईजी कार्यालय में पदस्‍थ थे। होली के दिन वे इंदौर ग्रामीण जोन में ड्यूटी कर रहे थे। मुख्‍यमंत्री मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाना ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करके यह जानकारी दी और अपनी ओर से श्रद्धांजलि भी प्रकट की।

मुख्‍यमंत्री ने पोस्‍ट करके दी श्रद्धांजलि

सीएम ने लिखा कि, इंदौर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बेटमा में ड्यूटी पर तैनात कर्तव्यनिष्ठ म.प्र पुलिस निरीक्षक श्री संजय पाठक की हृदयाघात से असामयिक मृत्यु का अत्यंत ही दुखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

कर्तव्य निर्वहन करते हुए जनसेवा के प्रति आपका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। शोक की इस घड़ी में पूरा प्रदेश शोकाकुल परिजनों के साथ है।

परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि! ॐ शांति!

डीजीपी ने यह लिखा

अपनी पोस्‍ट में डीजीपी ने लिखा कि, इंदौर ग्रामीण जोन में आज होली त्यौहार ड्यूटी के दौरान बेटमा में निरीक्षक श्री संजय पाठक को हार्ट अटैक आया था, दुर्भाग्य से उनका देहावसान हो गया…विनम्र श्रद्धांजलि, ॐ शांति..।भोपाल के रहने वाले संजय पाठक 1988 बैच के अधिकारी थे।

भोपाल के रहने वाले थे पाठक

इंदौर के कई थानों में वो पदस्थ रह चुके थे। उनके पिता भोपाल के भेल में रहे हैं। इंदौर में वे साउथ तुकोगंज में रहते थे। परिवार में उनकी 2 बेटियां हैं। बड़ी बेटी सुरभि पाठक है जो कि नेशनल शूटर हैं। उनकी पत्‍नी हाउस वाइफ हैं।वे जूडो कराटे में भी ब्लैक बेल्ट थे।

इंदौर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बेटमा में ड्यूटी पर तैनात कर्तव्यनिष्ठ म.प्र पुलिस निरीक्षक श्री संजय पाठक की हृदयाघात से असामयिक मृत्यु का अत्यंत ही दुःखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

कर्तव्य निर्वहन करते हुए जनसेवा के प्रति आपका समर्पण…

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

6 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

6 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

11 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

11 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago