Categories: Uncategorized

INDORE : इंदौर में वकीलों ने टीआई जितेंद्र यादव सहित 4 पुलिसकर्मी को खदेड़ा,

आशीष जवखेड़कर

दो वकीलों के खिलाफ FIR के विरोध में इंदौर में वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, चक्काजाम…पुलिसकर्मियों से बहस, टीआई को खदेड़ा…।

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में दो वकीलों के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद वकीलों ने हंगामा कर दिया। बड़ी संख्या में वकील सड़कों पर उतर आए और परदेशीपुरा थाने का घेराव कर दिया। वकीलों ने हाईकोर्ट चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस-वकीलों के बीच बहस भी हुई और इसी दौरान वकीलों ने टीआई के साथ मारपीट करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। वकीलों का आरोप है कि टीआई शराब के नशे में थे।

वकीलों ने टीआई सहित पुलिसकर्मियों को खदेड़ा

हाईकोर्ट चौराहे पर बड़ी संख्या में वकील चक्काजाम किए हुए हैं। वकीलों की मांग है कि टीआई के खिलाफ एफआईआर की जाए। इससे पहले हंगामे की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे टीआई तुकोगंज को वकीलों ने घेर लिया और शराब पीकर आने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की। वकीलों ने टीआई जितेन्द्र यादव को घेर लिया किसी तरह पुलिसकर्मी उन्हें भीड़ से निकाल रहे थे कि तभी वकीलों ने टीआई के साथ मारपीट करते हुए टीआई सहित 4 पुलिसकर्मियों को खदेड़ दिया।

ये है मामला

ये पूरा मामला होली के दिन का है जब कुलकर्णी का भट्टा का रहने वाला राजू उर्फ कालू गौड़ एक्टिवा से मंदिर की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में रंग खेल रहे दो बच्चों ने उस पर रंग उड़ा दिया उसने बच्चों को रंग उड़ाने से रोका तो अरविंद जैन नाम का शख्स वहां पहुंच गया और विवाद हो गया। इसके बाद दोनों लड़के अपूर्व व अर्पित वहां पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

5 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

6 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

10 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

10 hours ago