Categories: Uncategorized

INDORE पंढरीनाथ थाने के बाद अब दो टीआई संभालेंगे ट्रैफिक

लोकेश शर्मा

इंदौर। पुलिस कमिश्नर ने कुछ दिन पहले पंढरीनाथ थाने के टीआई और स्टाफ को सजा देते हुए उनकी परीक्षा ली थी तो अब दो थानों के टीआई को ट्रैफिक संभालने के निर्देश दिए हैं। 28 तारीख तक दोनों चौराहे पर एक घंटा ट्रैफिक व्यवस्था देखेंगे। हुआ यूं कि दो दिन पहले सीएम की इंदौर यात्रा के दौरान पुलिस कमिश्नर संतोषकुमार सिंह एयरपोर्ट जा रहे थे। इस दौरान किला मैदान क्षेत्र में दो स्थानों पर जाम मिला। इस पर उन्होंने तुरंत सेट पर पूछा कि यहां व्यवस्था क्यों नहीं लगी है। जाम लगा हुआ है। इसके लिए जिम्मेदार कौन है। इसके बाद पता चला कि ट्रैफिक के कुछ अधिकारियों की यहां ड्यूटी रहती है, लेकिन वे किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे।

इस पर उन्होंने मल्हारगंज टीआई विजेंद्रसिंह कुशवाह और सदर बाजार टीआई यशवंत बड़ोले को रोजाना इन दोनों चौराहों पर शाम को 6 से 7 बजे तक ट्रैफिक संभालने के निर्देश दिए हैं। हालांकि एडीसीपी अमित सिंह का कहना है कि यह कोई सजा नहीं है। जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलवाने के लिए ऐसे निर्देश दिए गए हैं। देखने में आ रहा है कि टीआई फील्ड में नहीं रहते हैं। इसके लिए यह आदेश दिए गए हैं। इसके पहले पुलिस कमिश्नर ने जब पंढरीनाथ थाने का निरीक्षण किया था तो टीआई सहित पूरे स्टाफ को सजा दी थी। उनको कहा था कि वे परीक्षा देंगे। यदि पास नहीं हुए तो उनको थाने पर नहीं रखा जाएगा। कल परीक्षा हो चुकी है, लेकिन अभी रिजल्ट नहीं आया है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

7 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

8 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

9 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

12 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

13 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

13 hours ago