Categories: Uncategorized

INDORE : महालक्ष्मी नगर के राधिका पैलेस पर आज सुबह निगम की तोडफ़ोड़

लोकेश शर्मा

इन्दौर। निगमायुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर महालक्ष्मी नगर मेन रोड स्थित राधिका पैलेस के आवासीय भूखंड क्रमांक 52 और 53 पर निर्मित अवैध व्यवसायिक बिल्डिंग पर चला। झोन क्र. 8, वार्ड 37 के अंतर्गत हुए इस अवैध निर्माण में 4 हजार स्क्वेयर फीट से ज्यादा का निर्माण मौके पर किया गया, जो कि पूर्ण रूप से अवैध था। जिसके बाद निगमायुक्त श्री वर्मा ने नोटिस देकर मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को रूकवाया, मगर भवन स्वामी डॉ. मनीष पिता विश्वेश्वर भगत द्वारा निगम नोटिस की अव्हेलना कर मौके पर निर्माण कार्य जारी रखा।

एचडीएफसी बैंक के साथ जिम को भी किराए पर उक्त बिल्डिंग दे डाली। आज सुबह अपर आयुक्त श्रीमती लता अग्रवाल, भवन अधिकारी झोन क्रमांक 8, गीतेश तिवारी, रिमूव्हल अधिकारी अश्विन कल्याणे, भवन निरीक्षक राज ठाकुर सहित अधिकारी और रिमूव्हल अमले ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। यह भी उल्लेखनीय है कि महालक्ष्मी नगर मेन रोड पर सभी आवासीय भूखंडों पर इस तरह व्यवसायिक निर्माण हो रहे हैं। निगम का कहना है कि अब इस तरह की रिमूव्हल की कार्रवाई जारी रहेगी। दोनों आवासीय भूखंडों का अवैध रूप से संयुक्तिकरण भी इस मामले में कर लिया गया।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

तान्या इंडेन एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता बेहाल

तीन घंटे तक एजेंसी में इंतजार, बारिश में एक किलोमीटर दूर गोदाम से सिलेंडर लाने को मजबूर हुए उपभोक्ता एंकर… Read More

2 seconds ago

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

8 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

9 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

10 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

13 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

14 hours ago