Categories: Uncategorized

INDORE : महू में कैसे फैली हिंसा, अब कैसा है माहौल? पुलिस ने दी जानकारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

आशीष जवखेड़कर

महू में तनाव के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए पत्ती बाजार और माणक चौक इलाके में लाठी चार्ज किया. इसके अलावा आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए.

महू में आगजनी के बाद तनाव

मध्यप्रदेश के इंदौर के पास महू में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के जश्न के बीच पथराव और आगजनी की घटना हुई. इसके बाद सेना की क्विक रिस्पांस टीम को तैनात किया गया है. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. इस मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

भारतीय टीम के चैंपियनशिप जीतने के साथ ही महू में 100 से ज्यादा लोगों ने 50 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर जुलूस निकाला. इस दौरान जब जुलूस जामा मस्जिद के पास से गुजारा तो दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद पथराव की घटना हुई. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पथराव की घटना के साथ-साथ कुछ लोगों ने गाड़ियों में आग भी लगा दी.

मस्जिद के बाहर फोड़े पटाखे

इंदौर ग्रामीण एसपी हितिका वसल ने बताया, भारत और न्यूजीलैंड के मैच के बाद जुलूस निकल रहा था, जिसमें कुछ लोगों ने मस्जिद के बाहर पटाखे फोड़े. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति पैदा हुई और दोनों तरफ से पथराव हुआ. पुलिस बल लगातार पेट्रोलिंग कर रहा है. फिलहाल यहां पूरी तरह से शांति है.

सेना की 8 टुकड़ी तैनात

बताया जाता है कि 15 वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है. कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान आर्मी की आठ टुकड़ी भी इलाके में तैनात की गई है. अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

इन इलाकों में फैली तनाव की स्थिति

महू के कई इलाकों में पथराव और आगजनी की घटना हुई इनमें मार्केट चौक, जामा मस्जिद, बतख मोहल्ला, धान मंडी, पत्ती बाजार आदि इलाके शामिल है. बताया जाता है कि क्षेत्र में 15 गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया गया है. इनमें से 6 से ज्यादा गाड़ियों में आग लगा दी गई. इनमें दो कर भी शामिल है.

महू थाने में एफआईआर दर्ज

दो समुदाय के बीच हुए तनाव के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए पत्ती बाजार और माणक चौक इलाके में लाठी चार्ज किया. इसके अलावा आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. घटना के बाद ग्रामीण हितिका वासल भी मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि महू थाने में घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

57 minutes ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

1 hour ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

3 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

6 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

6 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

7 hours ago